1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टीचर ने पूछे तीन सवाल, बच्चे का Honest जवाब आपके चेहरे पर भी ला देगा मुस्कान, देखें वायरल पोस्ट

टीचर ने पूछे तीन सवाल, बच्चे का Honest जवाब आपके चेहरे पर भी ला देगा मुस्कान, देखें वायरल पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 08, 2024 06:37 am IST,  Updated : Mar 08, 2024 06:37 am IST

सोशल मीडिया पर एक पपेर की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें बच्चे ने सवालों का जवाब इस तरह दिया है कि उसे पढ़कर आप भी मुस्कुरा देंगे।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल होते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने वाले ज्यादा वीडियो में लड़ाई-झगड़ा या फिर अश्लील कंटेंट ही देखने को मिलता है। वहीं वायरल पोस्ट काफी मजेदार और लोगों को हंसा देने वाले कंटेंट से भरा हुआ होता है। इस वक्त एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक पेपर की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बच्चे का लिखा जवाब पढ़कर आप भी हंसने लगेंगे और कहेंगे कि बात तो सही ही है। आइए आपको बताते हैं कि इस पोस्ट में क्या नजर आ रहा है।

वायरल हो गया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे पोस्ट में तीन सवाल नजर आएंगे जिसका जवाब बच्चे ने काफी ईमानदारी से दिया है। पेपर में सबसे पहला सवाल था कि आपका हीरो कौन है? इसके जवाब में बच्चे ने 'DAD' लिखा। दूसरा सवाल था कि आप कैसे मानते हैं कि वह व्यक्ति हीरो है? इसका जवाब देते हुए बच्चे ने लिखा- वह बहादुर हैं। इसके बाद बारी आती है तीसरे सवाल की जिसका जवाब पढ़कर आप भी हंसने लगेंगे। तीसरा सवाल था कि, क्या कुछ ऐसा है जिससे आपका हीरो डरता है? इस सवाल का जवाब देते हुए बच्चे ने MOM लिखा यानी बच्चे के पिता उसकी मां से डरते हैं।

यहां देखें वायरल पोस्ट

लोगों ने पोस्ट देखकर कही ये बात

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर netflixnmovies नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 2 लाख 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा- ब्रो सुपर हॉनेस्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने मुझे हंसा दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- मां से कभी पंगा नहीं लेना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसके पापा अब इसका होमवर्क कभी नहीं करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-

गुरुग्राम में ऐसी गुंडागर्दी, 9 रुपये के लिए लड़कों ने दुकान में कर दी तोड़फोड़, Video हुआ वायरल

CCTV में कैद हुई दीदी की असली ड्राइविंग स्किल, Video देख लोग बोले- 'भाई दीवार की गलती है'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।