1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी के लिए कुछ इस तरह जानवरों को करना पड़ता है संघर्ष, Video देख आ जाएगी दया

जिंदगी के लिए कुछ इस तरह जानवरों को करना पड़ता है संघर्ष, Video देख आ जाएगी दया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 24, 2024 12:45 pm IST,  Updated : May 24, 2024 12:45 pm IST

सोशल मीडिया पर जंगल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको जंगल के जानवरों का असली जीवन समझ में आएगा। वीडियो देखने के बाद आप कहीं ना कहीं भावुक भी हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
चीता से बचकर भागते दिखे इम्पाला Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल का जीवन हमारे जीवन से काफी अलग होता है। जंगल में रहने वाले हर जानवर को अपनी जिंदगी के लिए हर रोज संघर्ष करना पड़ता है। जंगल में जैसे ही दिन की शुरुआत होती है, हर जानवर अपना जीवन बचाने में लग जाता है। छोटे जानवर जैसे हिरण, इम्पाला आदि अगर सावधान नहीं रहेंगे और मुसीबत आने पर तेज नहीं भागेंगे तो उनका जीवन खत्म हो जाएगा। तो वहीं शेर, बाघ, तेंदुए अगर शिकार नहीं कर पाएंगे तो उन्हें भूखा रहना पड़ेगा। इसी तरह जंगल में इन जानवरों का जीवन बीतता है और हर दिन उन्हें अपने जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अभी सोशल मीडिया पर इसका एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कुछ लोगों की टीम जंगल सफारी के लिए किसी जंगल में पहुंची थी। इस दौरान एक शख्स कुछ रिकॉर्ड कर रहा था। तभी एक ऐसा नजारा दिखा जो जंगल की जिंदगी के बारे में अच्छे से समझा सकता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कई सारे जानवर बड़ी ही तेजी में सड़क को क्रॉस करते हुए भाग रहे हैं। ये सभी जानवर इम्पाला हैं जो भागने में लगे हुए हैं। पहले तो समझ में नहीं आता है कि यह सब ऐसे क्यों भाग रहे हैं। मगर वीडियो का अंत देखकर सब कुछ समझ में आ जाता है। दरअसल एक चीता इनके पीछे शिकार के लिए पड़ा हुआ है और जो भी जानवर इस जिंदगी की रेस हार जाएगा, वो साथ में अपनी जिंदगी भी हार जाएगा। इसलिए सभी तेजी में भाग रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं जिंदगी की रेस। दूसरे यूजर ने लिखा- इनके भागने का कारण वीडियो के अंत में है।

ये भी पढ़ें-

दीदी से सीखो ज्यादा क्रिएटिव बनने पर क्या होता है? Video देखकर आप कभी नहीं करोगे यह गलती

Video: कुछ भी करो मगर ऐसा खतरनाक प्रैंक किसी के साथ मत करो, कमजोर दिल वाले का तो बुरा हाल हो जाएगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।