आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। जिस तरह लोग खाने के बिना नहीं रह सकते हैं, पानी के बिना नहीं रह सकते हैं, ठीक उसी तरह आज के समय में लोग सोशल मीडिया के बिना भी नहीं रह सकते हैं। सोशल मीडिया एक तरफ जहां लोगों को आपस में जोड़ता है, वहीं दूसरी तरफ ये मजेदार और दिल जीत लेने वाले वीडियो भी दिखाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और जमकर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आपके दिन भर की थकान को खत्म कर देगा और आपका दिल जीत लेगा। वीडियो बहुत साधारण है मगर खास भी है। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी साइकिल चलाकर जा रहा है और कंधे पर उसकी बेटी बैठी हुई है। दरअसल वो आदमी स्कूल के बाद अपनी बेटी को घर लेकर जा रहा है और पापा के कंधे पर बैठी बेटी बहुत खुश नजर आ रही है। करोड़ों की गाड़ी में भी शायद ऐसी खुशी नहीं मिलेगी जो बेटी को बाप के कंधे पर मिल रही है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zerofacer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 75 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पापा की प्यारी के साथ खुशियों की सवारी। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत कीमती वीडियो। तीसरे यूजर ने लिखा- ऊपर वाले एक बार ये मोमेंट लगा दे, कीमत कुछ भी हो। चौथे यूजर ने लिखा- भाई आंखें नम हो गईं यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं असली जिंदगी।
नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बाइक पर इंसान को तो हजारों बार देखा होगा मगर क्या कभी स्कूटी देखी है? वायरल Video कर देगा हैरान
ऐसी खतरनाक वार्निंग आपने पहले कहीं नहीं देखी होगी, फोटो देख लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन