1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये वाली टेक्नोलॉजी दूसरे देश में नहीं पहुंचनी चाहिए, एक बार आप भी देखिए Video

ये वाली टेक्नोलॉजी दूसरे देश में नहीं पहुंचनी चाहिए, एक बार आप भी देखिए Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 23, 2025 01:20 pm IST,  Updated : May 23, 2025 01:20 pm IST

एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए गजब का दिमाग लगाया और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी उसके जुगाड़ की तारीफ करेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
गर्मी से बचने के लिए आदमी ने लगाया गजब का दिमाग Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान के अंदर कोई न कोई कला जरूर छिपी हुई होती है। कोई बहुत अच्छा डांस कर सकता है तो कोई गाने में माहिर होता है। कोई स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करता है तो कोई स्केच बनाने में सबसे बेहतर होता है। किसी को आप चेस में नहीं हरा पाते हैं तो कोई किसी दूसरे काम में बहुत अच्छा होता है। इसी तरह कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जुगाड़ करने में माहिर होते हैं। उनका दिमाग जुगाड़ करने में सबसे तेजी से चलता है और उनका जुगाड़ देखने के बाद लोग भी हैरान हो जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो जुगाड़ वाला ही वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखा अनोखा जुगाड़

आप सभी ने अपने बचपन में बर्फ के गोले तो खाए ही होंगे। कुछ लोग अभी भी उसके शौकीन होंगे और गर्मी के मौसम से उसका स्वाद लेते ही होंगे। ऐसा है तो फिर आपको यह भी पता होगा कि कैसे मशीन पर बर्फ को घिसा जाता है। अब गोला बेचने वाले शख्स ने गर्मी से बचने के लिए गजब का जुगाड़ किया और उसी मशीन के ऊपर एक हाथ पंखा फिट कर दिया है। अब जब वो बर्फ घिसने के लिए मशीन चलाता है तो वो पंखा भी हिलता है और उसे गर्मी देता है। इस तरह उसने गजब का जुगाड़ किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ThorPrasad_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'तुम सब समझदार हो कि इस टेक्नोलॉजी को कैसे हैंडल करना है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा भी है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको ऐसे और भी जुगाड़ के वीडियो और फोटो देखने को मिलेंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सड़क किनारे लगे बोर्ड की फोटो हुई वायरल, देखकर लोग बोले- 'समझदार के लिए बहुत है'

यही तो होती हैं पापा की परियां! लड़की ने किया कुछ ऐसा कि Video देख लोग लेने लगे मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।