1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बार उल्टा हुआ क्योंकि इंसान ने कुत्ते को काटा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस बार उल्टा हुआ क्योंकि इंसान ने कुत्ते को काटा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 30, 2024 06:34 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 06:34 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और कुत्ते के लिए बुरा भी महसूस होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने कुत्ते को काटा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अनोखी और अलग है। यहां कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं क्योंकि उन्हें ऐसे किसी चीज की उम्मीद ही नहीं होती है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखने के बाद आपको हैरानी हुई होगी। और अगर नहीं देखा है तो फिर आज देख लीजिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हैरान तो हो ही जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कुत्ता एक ऐसा जानवर है जिसे कुछ लोग काफी प्यार करते हैं तो वहीं कुछ लोग उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। कुत्तों से दूर रहने वाले लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि या तो उन्हें डर लगता है या फिर कभी कुत्ते ने उन्हें काटा होता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को कुत्ते को काटते हुए देखा है? हैरान हो गए, लेकिन अभी वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स कुत्ते को दबाए हुए है और अपने दांत से उसे काट रहा है। वहीं कुत्ते की आवाज सुनकर पता चल रहा है कि उसे काफी दर्द हो रहा है। इसके बाद एक आदमी आकर उसे हटाता है और तब कुत्ता वहां से भागकर खुद को बचाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंख के बदले आंख और दांत के बदले दांत। दूसरे यूजर ने लिखा- हर कोई उस पर गुस्सा होगा क्योंकि वो कुत्ते को काट रहा है मगर जब वो कुत्ता उसे काटता है तो कोई कुछ नहीं बोलता। तीसरे यूजर ने लिखा- लोगों ने कैसे इसे रिकॉर्ड किया और कुछ किया नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सबसे बेवकूफ आदमी, बेचारा कुत्ता।

ये भी पढ़ें-

रील बनाने के चक्कर में दीदी कर बैठी अपना नुकसान, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

गूगल इंडिया की QR कोड वाली रंगोली सोशल मीडिया पर हुई वायरल, यूजर्स ने देखकर किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।