1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने के चक्कर में दीदी कर बैठी अपना नुकसान, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

रील बनाने के चक्कर में दीदी कर बैठी अपना नुकसान, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 30, 2024 05:38 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 05:38 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएं। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दूर रहते हैं। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर कुछ  समय तो बिताते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपको पता ही होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो पोस्ट होते हैं और फिर उन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो वायरल भी होते हैं। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा रील बनाते लोगों का भी वीडियो वायरल होता है।

रील बनाना पड़ गया भारी

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स पानी पर पत्थर फेंक रहा है और देख रहा है कि वह कितने दूर तक जाता है। इसका एक लड़की वीडियो बना रही थी और देखने के बाद उसे भी ऐसा करने का मन करता है। इसके बाद लड़का फोन पकड़ता है और लड़की पानी में पत्थर फेंकने के लिए जाती है। मगर लड़की गलती से पत्थर की जगह फोन को ही पानी में फेंककर आ जाती है। लड़के के हाव-भाव को देखने के बाद उसे एहसास होता है कि उसने गलती कर दी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mannkaurr1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील बनाने के चक्कर में देखिए क्या से क्या हो गया, एक सत्य घटना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़े तेजस्वी हैं लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- एक रील बनाने के चक्कर में 10 हजार का फोन गया। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो गजब हो गया।

ये भी पढ़ें-

गूगल इंडिया की QR कोड वाली रंगोली सोशल मीडिया पर हुई वायरल, यूजर्स ने देखकर किया रिएक्ट

एस्केलेटर से उतरती महिलाओं का यह वाला Video देखा आपने? देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।