1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कमजोर दिल वाले थोड़ा दूर रहें, डरावनी कहानी सुनाते-सुनाते महिला ने किया 'भूतिया मेकअप'

कमजोर दिल वाले थोड़ा दूर रहें, डरावनी कहानी सुनाते-सुनाते महिला ने किया 'भूतिया मेकअप'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 27, 2023 02:15 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 02:15 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला डरावनी कहानी सुना रही है। महिला कहानी सुनाते-सुनाते इतना भयानक मेकअप कर लेती है कि उसे देखकर आप भी डर जाएंगे।

भूतिया मेकअप का वीडियो वायरल- India TV Hindi
भूतिया मेकअप का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

मेकअप एक ऐसी कला है, जिसका इस्तेमाल लोगों की खुबसुरती को निखारने के लिए किया जाता है। आप मेकअप की मदद हर वो रूप ले सकते हैं जो आपकी इच्छा हो। आपके घर में भी महिलाएं फंक्शन, शादी या अन्य अवसरों पर मेकअप करती होंगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी महिला को मेकअप के जरिए भूत-प्रेत का रूप लेते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

महिला ने किया भूतिया मेकअप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला किसी बच्ची को कहानी सुनाने की एक्टिंग कर रही है। इस एक्टिंग के साथ ही साथ वो अपने चेहरे पर मेकअप भी करती हुई नजर आ रही है। थोड़े ही समय के बाद महिला अपने चेहरे पर इतना डरवना मेकअप कर लेती है कि आप उसे पहचान ही नहीं पाएंगे। वीडियो अगर आपने रात को देख लिया तो आपको डरावने सपने आने की भी संभावनाएं बढ़ सकती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोग भी दे रहे अपना रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _trouble_80 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11.5M लोगों ने देख लिया है और 6 लाख 26 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आपको डर नहीं लगता खुद से। दूसरे यूजर ने लिखा- डरा-डरा के मार डालो हमको। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस रील को देखने के बाद मुझे अपनी एक्स की याद आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

ऐसे टीचर से मिले हैं आप? अनोखे तरीके से बच्चों को पढ़ाते शिक्षक का Video Viral

इस लड़के के आगे तो अच्छी-अच्छी लड़कियां भी हो जाएंगी फेल, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।