1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्मी से बचने के लिए शख्स ने बाइक पर लगवाया कूलर, फिर दुल्हन के साथ निकल पड़ा सफर पर

गर्मी से बचने के लिए शख्स ने बाइक पर लगवाया कूलर, फिर दुल्हन के साथ निकल पड़ा सफर पर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 14, 2025 06:27 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 06:27 pm IST

इस वायरल वीडियो पर कुछ लोग सवाल भी खड़े करते नजर आ रहे हैं। जहां लोग बोल रहे हैं कि यह जुगाड़ गर्मी से बचने के लिए है या फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने का एक नया तरीका? कुछ लोग मानते हैं कि यह एक सोची-समझी स्क्रिप्ट का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि बाइक पर कूलर लादकर दुल्हन के साथ सफर करना इतना आसान नहीं है।

दुल्हन के साथ बाइक पर दूल्हा- India TV Hindi
दुल्हन के साथ बाइक पर दूल्हा Image Source : SOCIAL MEDIA

गर्मी का मौसम और भारत का देसी जुगाड़, ये दो चीजें ऐसी हैं। जो एक साथ मिलकर कुछ न कुछ धमाल जरूर मचाती हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स गर्मी से बचने के लिए गजब का जुगाड़ भिड़ाया। शख्स ने गर्मी को मात देने के लिए अपनी बाइक पर एक कूलर फिट कर लिया। फिर अपनी उसी बाइक पर दुल्हन को पीछे बैठाकर सफर पर निकल पड़ा। यह नजारा इतना मजेदार है कि लोग इसे देखने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

नई-नवेली दुल्हन के साथ बाइक पर सवार दूल्हा और साथ में कूलर भी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ बाइक पर सवार है। वह दुल्हन से बातें करते हुए सड़क पर फर्राटे भर रहा है। लेकिन एक मिनट! ये क्या, लड़के ने अपनी बाइक पर एक कूलर को भी फिट किया हुआ है। ताकि उसकी दुल्हन के साथ उसका सफर सुहाना रहे। बाइक पर आप एक कूलर को लटका हुआ देख सकते हैं। जो गर्मी की तपिश को ठंडी हवा में बदलने के लिए बाइक पर फिट की गई है। दूल्हा-दुल्हन, दोनों शादी के जोड़े में सजे हुए, बाइक पर सवार होकर सफर कर रहे हैं। इधर, कूलर भी अपना काम कर रहा है। वीडियो में दुल्हन लहंगे में सजी-धजी बाइक पर पीछे बैठी दिख रही है। दुल्हन न सिर्फ गर्मी से बेफिक्र दिख रही बल्कि इस अनोखे सफर का पूरा मजा ले रही है। 

वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लोग इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं और दूल्हे के खुराफाती दिमाग को सलाम ठोक रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “भाई, ये तो असली स्विफ्ट है। कूलर के साथ कूलिंग और दुल्हन के साथ टूरिंग।” दूसरे ने लिखा, “कूलर तो ठीक है, लेकिन हेलमेट पहनना भूल गए दूल्हे राजा।” वीडियो काफी मजेदार है, लेकिन कुछ यूजर्स ने इस वीडियो में सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। बाइक पर कूलर लादना और लहंगे में सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, “कूलर तो ठीक है, लेकिन हेलमेट कहां है? और इतना भारी लहंगा बाइक पर सुरक्षा का क्या?” यह सवाल जायज है, क्योंकि जुगाड़ के चक्कर में सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

आपका बच्चा भी रातभर जगता और आपको जगाता है? अगर हां, तो आजमाइए नर्स की ये निंजा टेक्निक, 12 सेकेंड में आ जाएगी नींद

कॉरपोरेट की जॉब छोड़ते वक्त कहा था कि खुद का बिजनेस करूंगा, अब Rapido बाइक चलाते दिखा, दोस्त ने शेयर किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।