1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: ओरियो बिस्किट के साथ टोमेटो केचप, इस अजीब फूड फ्यूजन को देख लोगों का सिर चरकाया

VIDEO: ओरियो बिस्किट के साथ टोमेटो केचप, इस अजीब फूड फ्यूजन को देख लोगों का सिर चरकाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 26, 2024 10:50 am IST,  Updated : Feb 26, 2024 10:50 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स प्लेट में कुछ ओरियो के बिस्किट के साथ टोमैटो केचअप मिलाकर खाते हुए दिख रहा है।

बिस्किट के साथ केचअप मिलकर खाता हुआ शख्स।- India TV Hindi
बिस्किट के साथ केचअप मिलकर खाता हुआ शख्स। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर रोज कई वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो जो बहुत वायरल होते रहते हैं, उनमें से एक फूड ब्लॉगिंग है। इन वीडियो में फूड ब्लॉगर आपको तरह-तरह के फूड फ्यूजन बनाते दिख जाएंगे। चॉकलेट वाली मैगी बनाना, चॉकलेट वाले पराठे बनाना, दूध में व्हिस्की मिलाकर पीना तो केले में चॉकलेट मिला के खाना और भी कई तरह के कॉम्बिनेशन से लोग कुछ न कुछ बनाते रहते हैं। इन वीडियो को व्यूज़ और लाइक्स भी खूब मिलते हैं। हाल में ऐसे ही एक फूड फ्यूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद तो लोगों का दिमाग ही घूम गया।    

टोमैटो केचअप के साथ ओरियो बिस्किट

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अजीबोगरीब फूड फ्यूजन देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है। जिसने एक प्लेट में कुछ ओरियो के बिस्किट रखे हुए हैं। वह शख्स ओरियो बिस्किट में टोमेटो केचप मिलाता है और फिर उसे खाने लगता है। खाने के बाद वह इस फ्यूजन को काफी टेस्टी बताता है। 

लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @foodmakescalhappy नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर बड़ी तदाद में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अब इस धरती को खत्म हो जाना चाहिए। दूसरे ने मजे लेते हुए लिखा- ऐसे लोग ही इस दुनिया को खत्म कर के मानेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या घटिया चीज बना दी है भाई तुमने। ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने कमेंट करते हुए शख्स को और भी चीजें ट्राई करने को कहा।  

ये भी पढ़ें:

कभी प्लेन पर तो कभी बादलों में दिखें दूल्हा-दुल्हन, शादी के एल्बम का शानदार Video हुआ वायरल, देखते ही छूट जाएगी हंसी

Serial Cheater: पत्नी को बार-बार धोखा देने वाले शख्स ने Elon Musk से मांगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।