1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नाइजीरियाई शख्स ने स्थापित किया अनोखा कीर्तिमान, सिर पर फुटबॉल रखकर चढ़ा रेडिया टॉवर, वजह कर देगा हैरान

नाइजीरियाई शख्स ने स्थापित किया अनोखा कीर्तिमान, सिर पर फुटबॉल रखकर चढ़ा रेडिया टॉवर, वजह कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2023 08:54 pm IST,  Updated : Sep 15, 2023 08:56 pm IST

नाइजीरिया के रहने वाले टोनी सोलोमन ने एक अनोखा और अलग वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने अपने सिर पर एक फुटबॉल को रखकर एक रेडियो टॉवर पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है।

नाइजीरिया के रहने वाले टोनी सोलोमन ने बनाया रिकॉर्ड- India TV Hindi
नाइजीरिया के रहने वाले टोनी सोलोमन ने बनाया रिकॉर्ड Image Source : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ट्विटर

आपने आज तक अलग-अलग तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा। आपने सुना होगा कि किसी ने सबसे तेज भागने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है तो किसी ने सबसे ज्यादा पुश अप्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। मगर क्या आपने कभी किसी को अपने सिर पर फुटबॉल रखकर सबसे ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने का रिकॉर्ड बनाते हुए देखा है। चौंकिए मत, क्योंकि एक शख्स ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

 

टोनी सोलोमन ने बनाया रिकॉर्ड

नाइजीरिया के रहने वाले टोनी सोलोमन ने एक अलग ही इतिहास अपने नाम किया है। उन्होंने अपने सिर पर एक फुटबॉल को बैलेंस करते हुए 250 फुट(76 मीटर) ऊंचे एक रेडियो टॉवर पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है। जब तक वो रेडियो टॉवर पर पूरी तरह से चढ़े नहीं, उन्होंने अपने सिर पर फुटबॉल का बैलेंस बनाए रखा।

यहां देखे वीडियो

वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, टोनी ने अपने सिर पर फुटबॉल रखकर 37 मील यानी 60 किलोमीटर तक चलने में सफलता प्राप्त की थी मगर किसी भी शख्स ने उनकी इस बात पर भरोसा नहीं किया। इसलिए उन सभी को गलत साबित करने के लिए टोनी ने सिर पर फुटबॉल रखते हुए ये रिकॉर्ड बनाकर अपनी कौशलता को प्रमाणित करने का फैसला लिया।

टोनी ने क्या कहा?

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले टोनी ने कहा कि, उन्होंने ऐसा खुद को चुनौती देने और दूसरे लोग ऐसा बड़ा काम कर सके, उसके लिए प्रेरित करने के लिए ऐसा किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्होंने 2 महीने ट्रेनिंग की। और अपना सारा खाली समय इस काम में बिताया। ऐसा उन्होंने तब तक किया जब तक उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि वो अब सफल हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

...इसलिए पाकिस्तान में लोग रहना नहीं चाहते, अनंतनाग एनकाउंटर पर सीमा हैदर का Video वायरल

डाका डालने के इरादे से पहुंचे थे लुटेरे मगर उनके साथ ही हो गया खेल, शख्स की बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।