1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में लिफ्ट के अंदर एक शख्स ने महिला से की बदसलूकी, शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस

दिल्ली मेट्रो में लिफ्ट के अंदर एक शख्स ने महिला से की बदसलूकी, शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 19, 2023 09:00 am IST,  Updated : Apr 19, 2023 03:42 pm IST

दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में एक युवक ने लड़की के साथ गंदी हरकत की। युवक लिफ्ट के अंदर अपने प्राइवेट पार्ट को निकालकर लड़की के बदन पर अपना हाथ फेर रहा था।

CCTV फुटेज के आधआर पर युवक हुआ गिरफ्तार।- India TV Hindi
CCTV फुटेज के आधआर पर युवक हुआ गिरफ्तार। Image Source : TWITTER

दिल्ली मेट्रो की हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहती है। दिल्ली मेट्रो अब वीडियो हब भी बनते जा रहा है। सोशल मीडिया पर पब्लिक प्लेस को लेकर सबसे ज्यादा वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही आते रहते हैं। हाल में ही एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स महिला के साथ गंदी हरकत कर रहा है। यह वीडियो अश्लील है इसलिए इंडिया टीवी इस वीडियो को नहीं दिखा सकता। मामला राष्ट्रीय राजधानी के जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन का है। जहां पर मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक महिला को शख्स गलत जगह टच कर रहा है। 

जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की है घटना

महिला ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि लिफ्ट के अंद वह थी और दूसरा वह शख्स था। वह महिला के पीछे खड़ा था और महिला को छू रहा था। शख्स ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर भी हाथ फेरा। इसके इलावा उसने अपना प्राइवेट पार्ट भी दिखाया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो वह वहां से निकल कर भाग गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की हरकत जानने के लिए जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने बताया- “शुक्रवार को हमें सूचना मिली की आरोपी जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहा है और सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया।”

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के बयान के आधार पर शख्स पर IPC की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजेश कुमार है। जो एक प्राइवेट अस्पताल के रखरखाव विभाग में काम करता है। घटना 4 अप्रैल की है जब लिफ्ट के अंदर महिला को अकेला पाकर शख्स ने उसके साथ गंदी हरकत की। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: कमरे में छुपे हुए मेंढक को 15 सेकंड में खोजिए, ढूंढ लिए तो मान जाएंगे कि चील जैसी नजर है आपकी

"कॉलगर्ल के लिए यहां संपर्क करें", पटना स्टेशन पर पोर्न कांड के बाद अब भागलपुर में डिस्प्ले हुआ यह अश्लील विज्ञापन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।