1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आपदा को अवसर में बदलना इसे कहते हैं, अमेरिका में आए तूफान के बीच लेस्बियन लड़की ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

आपदा को अवसर में बदलना इसे कहते हैं, अमेरिका में आए तूफान के बीच लेस्बियन लड़की ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 28, 2024 05:26 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 05:26 pm IST

एक लेस्बियन कपल ने अमेरिका में आए तूफान के सामने अपनी जिंदगी के नए चैप्टर को शुरू किया। तूफान के आने से पहले लड़की ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज किया।

लड़की ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया- India TV Hindi
लड़की ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। इसमें दो लोगों का मिलन होता है। शादी के लिए अपने पार्टनर को प्रपोज करना भी एक यादगार पल होता है। इस पल को खास और यादगार बनाने के लिए लोग बहुत ही जतन करते हैं। हाल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब एक लेस्बियन लड़की ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इस लम्हें को खास बनाने के लिए उसने अमेरिका में आए तूफान का सहारा लिया। मालूम हो कि फिलहाल अमेरिका के कुछ हिस्सों में तूफान आया हुआ है। लेस्बियन लड़की ने इसी तूफान वाले मौसम को वह पल समझा जब उसे अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहिए। फिर क्या था लड़की ने तूफान आने से 40 मिनट पहले अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। लड़की की पार्टनर ने शादी के लिए हां कर दिया। दोनों लड़कियां प्यार में झूम उठीं।

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इस यादगार लम्हे को लड़कियों ने अपने कैमरे में कैद भी कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल खूब चर्चा में है। लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "मैंने आज अपनी पार्टनर को प्रपोज किया!! हम रुक गए ताकि हम बवंडर देख सकें जो हमसे 40 मिनट की दूरी पर था। हम दोनों को तूफान और तूफान का पीछा करना पसंद है इसलिए मैं तूफान के सामने प्रपोज करना चाहती था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वास्तव में ऐसा करूंगी। तूफान के सामने ऐसा करने का अवसर मिला है।'' लड़की ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। "मैं अप्रैल से अंगूठी ले जा रही हूं।" 

लोगों ने कपल को दी बधाई

वीडियो जल्द ही वायरल हो गया और एक्स पर 246,000 से अधिक बार देखा गया। इंटरनेट ने इस शानदार प्रपोजल को खूब पसंद किया और इस लेस्बियन कपल पर अपना आशीर्वाद बरसाया। एक यूजर ने लिखा- "आप दोनों प्यारे हैं, बधाई हो!!!" दूसरे ने लिखा- "मैं भी अपने पार्टनर को ऐसे ही प्रपोज करना चाहता हूं।" तीसरे ने लिखा- "अगर यह एक फिल्म का दृश्य होता, तो मैं थिएटर में रो रहा होता। बधाई हो! यह बहुत प्यारा था।" 

अमेरिका के नेब्रेस्का में तूफान का असर ज्यादा

इस बीच, इस सप्ताह अमेरिकी राज्य नेब्रास्का में शक्तिशाली बवंडर आया और कई घरों को नुकसान पहुंचा। राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) द्वारा पूरे अमेरिका में 70 से अधिक बवंडर दर्ज किए गए, उनमें से अधिकांश नेब्रास्का में परिवहन केंद्र ओमाहा के आसपास थे। नेब्रास्का में आए बवंडर के कारण लगभग 11,000 घरों में बिजली नहीं थी। 

ये भी पढ़ें:

निकली गेहूं कटाई की बंपर भर्ती, योग्यता- अनपढ़ से लेकर P.hd तक, दिहाड़ी समेत दिन में 2 बीड़ी, 4 गुटका और चाय-नाश्ता

Video: विदेशी महिला पर्यटक को देखते ही टूट पड़ा बाबा, मौका मिलते ही जबरन करने लगा kiss

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।