1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 33 घंटे तक लगा रहा ट्रैफिक जाम, Viral Video देख आंखें फटी रह जाएंगी

गजब! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 33 घंटे तक लगा रहा ट्रैफिक जाम, Viral Video देख आंखें फटी रह जाएंगी

 Reported By: Sachin Chaudhary Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 05, 2026 11:19 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 11:27 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे से लगे जाम को दिखाया गया है।

Mumbai Pune Expressway, Traffic jam, Expressway Traffic jam, Traffic Jam, Viral Video - India TV Hindi
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे। Image Source : REPORTER INPUT

Viral Video: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बुधवार देर रात को बहाल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलटने के 33 घंटे बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया। इस घटना का ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहे टैंकर को घाट खंड में अदोशी सुरंग के पास दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया जिससे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर देर रात एक बजकर 46 मिनट पर यातायात फिर से शुरू हो सका। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह-लेन का प्रवेश नियंत्रित टोल एक्सप्रेसवे है। 

20 किमी तक लगी वाहनों की कतार 

5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है। टैंकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर पलट गया जिससे भारी यातायात जाम लग गया और व्यस्त एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम इतना भीषण था कि वाहनों की करीब 20 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। इस यातायात संकट के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई। एमएसआरडीसी के अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात पलटे हुए टैंकर से प्रोपलीन गैस को सुरक्षित रूप से अन्य टैंकरों में स्थानांतरित कर दिया गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेनों की मदद से हटा दिया गया। 

हजारों वाहनों की वजह से धीमी हुई गति 

 'दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त गैस टैंकर को हटाए जाने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात देर रात एक बजकर 46 मिनट पर बहाल हो गया।' क्षतिग्रस्त वाहन को हटाए जाने के बाद घाट खंड में वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो गई, हालांकि कुछ समय तक जाम बना रहा क्योंकि कई भारी वाहन उस मार्ग पर फंसे हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'टैंकर को हटा दिए जाने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात अगले कुछ घंटों में सामान्य हो गया।' उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अमृतंजन पुल के पास कुछ भारी वाहनों के खराब होने के कारण घाट खंड में यातायात कुछ समय के लिए धीमा हो गया था। मंगलवार को हुए टैंकर हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था जबकि पुणे की ओर जाने वाले मार्ग से यातायात को अलग-अलग चरणों में मार्ग परिवर्तित और नियंत्रित किया गया था।

मोर्चे पर डटी NDRF-SDRF 

 भारी यातायात जाम और जनता के आक्रोश के चलते एमएसआरडीसी ने एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली निलंबित कर दी थी। इस भीषण स्थिति से निपटने, पलटे हुए टैंकर से अन्य टैंकरों में गैस स्थानांतरित करने और टैंकर को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल), राजमार्ग पुलिस और एमएसआरडीसी की टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया था। इस लंबे व्यवधान से सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ, जिसके चलते महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की कई बसें एक्सप्रेसवे पर फंस गईं और बड़ी संख्या में नियमित सेवाएं रद्द कर दी गईं।स घटना से दूध और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हुई, क्योंकि कई मालवाहक वाहन घंटों तक फंसे रहे। 

ये भी पढ़ें -

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां ट्रेन के आते ही बत्ती गुल हो जाती है; देखकर चकरा जाते हैं यात्री 

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 2 प्लेटफॉर्म के बीच से निकलती है रोड; एक साथ दौड़ती हैं कार और ट्रेन
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।