Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो गुरुग्राम का बताया जा रहा है। इसमें दो स्कॉर्पियो के बीच लगातार टक्कर होते हुए देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, गुरुग्राम के धनवापुर गांव में दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते एक गंभीर कार की लड़ाई में तब्दील हो गई। लड़ाई के बाद दोनों दोस्तों ने अपनी-अपनी स्कॉर्पियो को बार-बार एक दूसरे से टकराया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बार-बार एक-दूसरे के बोनट और किनारों से टकराते नजर आ रहे हैं। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों चालकों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और उनके परिवारों के बीच एक लिखित समझौता हुआ।
यहां देखें वह वीडियो
वीडियो में दोनों स्थानीय निवासी चालक गांव की धूल भरी सड़क के बीचोंबीच हंगामा करते नजर आए। वार्ड 7 के पार्षद दिनेश दहिया ने बताया कि दोनों युवक दोस्त थे और साथ में समय बिताते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को थाने बुलाया गया था, लेकिन किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई और समझौता कर लिया। वहीं वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इनका को समझौता हो गया, लेकिन आम लोगों और कानून व्यवस्था का क्या?
यह भी पढ़ें-
यूपी: बुलेट पर नंबर की जगह लिखा मिला "UGC K बाप", पुलिस ने निकाली हेकड़ी