1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑर्केस्ट्रा में एक साथ करती थीं डांस, आपस में प्यार हुआ और दोनों लड़कियों ने मंदिर जाकर रचा ली शादी

ऑर्केस्ट्रा में एक साथ करती थीं डांस, आपस में प्यार हुआ और दोनों लड़कियों ने मंदिर जाकर रचा ली शादी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 13, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 04:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों एक साथ एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थीं। दोनों को प्यार हुआ और फिर मंदिर जाकर उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली।

जयश्री और राखी शादी के बंधन में बंधे।- India TV Hindi
जयश्री और राखी शादी के बंधन में बंधे। Image Source : SOCIAL MEDIA

प्यार क्या न करवा दे। ये जाति, लिंग और धर्म देखकर नहीं होता बस जिस पर दिल आ जाता है उसी से प्यार हो जाता है। हाल में प्यार की एक नई कहानी सामने आई है। जहां दो लड़कियों को आपस में प्रेम हो गया और उनका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं और मंदिर पहुंचकर एक दूसरे से शादी रचा ली। इस समलैंगिक शादी से दोनों लड़कियां बहुत ही खुश हैं।

ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर का काम करती हैं लड़कियां 

मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है। यहां पर ऑर्केस्ट्रा में एक साथ काम करने वाली दो युवतियों ने एक दूसरे से शादी रचा ली। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। दोनों लड़कियां बंगाल के साउथ 24 परगना अक्षयनगर में रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली हैं। दोनों लगभग 9 साल से यूपी के देवरिया के लार में एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर का काम कर रही हैं। दोनों का कहना है कि वे एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और वे अपनी पूरी जिंदगी पति-पत्नी की तरह एक साथ बिताना चाहती हैं। इस बारे में दोनों के घर वालों को भी पता है। 

दोनों ने अपसी रजामंदी से की शादी

शादी में जहां एक लड़की सेहरा पहन दूल्हा बनी। वहीं, दूसरी लड़की ने अपने हाथों में दूल्हे के नाम की मेहंदी रचाई। शादी के बंधन में बंधी लड़कियों का नाम जयश्री और राखी दास है। जयश्री की उम्र 28 साल है जबकि राखी की उम्र 23 साल है। जयश्री दूल्हा बनी तो राखी दुल्हन। दोनों ने अपनी शादी को लेकर एक शपथ पत्र भी बनवाया है। जिसमें लिखा है कि दोनों ने अपसी रजामंदी से शादी की है। दोनों लड़कियां ऑर्केस्ट्रा संचालक मुन्ना पाल के साथ भगड़ा भवानी मंदीर पहुंचीं और दोनों ने शादी करके पुजारी से आशिर्वाद लिया। 

ये भी पढ़ें:

Video: बिना हाथों के शानदार बैटिंग और पैरों से बॉलिंग भी करता है ये खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर का है बहुत बड़ा फैन

गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा Makeup Tutorial जिसे जीवन भर याद रखेगा लड़का, कन्फ्यूज़न नाम की कोई चीज भी नहीं होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।