1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सड़क पर लड़कियों से बात कर रहे लड़के को अंकल ने सरेराह पकड़कर पीट दिया

Video: सड़क पर लड़कियों से बात कर रहे लड़के को अंकल ने सरेराह पकड़कर पीट दिया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 08, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 03:24 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का सड़क पर खड़ा होकर स्कूल की यूनिफॉर्म में खड़ी कुछ लड़कियों से बात कर रहा है। इतने में अंकल आते हैं और उसे मारने लग जाते हैं।

लड़के को मारते हुए अंकल- India TV Hindi
लड़के को मारते हुए अंकल Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जब तक लोगों को ये पता नहीं चल जाता कि दूसरा इंसान क्या कर रहा है। तब तक उसके पेट का पानी नहीं पचता। लोग अपना काम छोड़ दूसरे के कामों में टांग अड़ाते रहते हैं।  हाल में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर खड़े एक लड़के को अंकल मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि लड़के का आखिर कसूर क्या है जो अंकल उसे मारते जा रहे हैं।

लड़के को मारते हुए दिख रहे अंकल

वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का सड़क पर खड़ा हुआ है और स्कूल की यूनिफॉर्म में खड़ी कुछ लड़कियों से बात कर रहा है। इतने में बाइक पर जाते हुए। एक अंकल उसके पास जाते हैं और लड़के को थप्पड़ मारने लग जाते हैं। अंकल लड़के पर इल्जाम लगाते हुए लड़की छेड़ने का आरोप लगाते हैं। लड़का अपनी सफाई देता हुआ नजर आ रहा है और कहता है कि मैं कुछ पूछ रहा था लेकिन अंकल मानते नहीं हैं और उसे मारते रहते हैं। कुछ देर में वीडियो बनाने वाला शख्स भी लड़के के पास आ जाता है और वह भी उससे बदसलूकी करते हुए नजर आ रहा है। 

वीडियो देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अगर कोई लड़का कहीं जा रहा हो और उसे रास्ता पता ना हो ऐसे में वह किसी से पता पूछ ले तो इसमें क्या गलत है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अंकल के हिसाब से कोई रास्ते में खड़े अपने दोस्तों से भी बात नहीं कर सकता क्या? जबकि कई लोग अंकल की साइड ले रहे हैं। एक यूजर लिखा- सबसे जरूरी बात यह है कि वह 20 साल से ज्यादा का लड़का लग रहा है और एक नाबालिक लड़की से बात करने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

प्रैंक के चक्कर में हो गया हादसा, भाई का हेयर स्टाइल बनाते वक्त हेयर ड्रायर से अचानक निकलने लगी आग की लपटें

बगल में बैठी थी बच्ची को थप्पड़ मारकर दुल्हन ने भगाया, वीडियो देख लोग बोले- इसका पति तो रोज मार खाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।