1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेर और उसके प्यारे बच्चे का Video हुआ वायरल, लोगों ने बताया Simba और Mufasa की जोड़ी

शेर और उसके प्यारे बच्चे का Video हुआ वायरल, लोगों ने बताया Simba और Mufasa की जोड़ी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 13, 2025 06:40 pm IST,  Updated : May 13, 2025 06:40 pm IST

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक ढाई लाख लोगों ने देखा और साढ़े 8 हजार लोगों ने लाइक किया है।

शेर और उसका शावक- India TV Hindi
शेर और उसका शावक Image Source : SOCIAL MEDIA

एक शेर और उसके बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों को Disney की मशहूर फिल्म द लॉयन किंग के किरदार सिम्बा और मुफासा की जोड़ी याद आ गई। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर अपने छोटे से बच्चे के साथ बैठा आराम फरमा रहा है। शेर आराम कर रहा है लेकिन नन्हा शावक अपने चंचल स्वभाव के कारण बार-बार उसे अपने साथ खेलने को उकसा रहा है। लेकिन शेर इस वक्त आराम चाहता है इसलिए वह अपने बच्चे को अपने पास बैठा लेता है। 

पिता के साथ खेलते दिखा शावक

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शावक अपने पिता के इर्द-गिर्द उछल-कूद कर रहा है। वह कभी उनकी पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है तो कभी उनके साथ लोटपोट हो रहा होता है। शेर की मजबूत और शाही मौजूदगी के बीच उसका बच्चे के प्रति कोमल व्यवहार देख लोगों का दिल खुश हो गया। शावक की शरारतें और शेर का धैर्यपूर्ण रवैया इस जोड़ी को बिल्कुल द लॉयन किंग के सिम्बा और मुफासा की याद दिलाता है। इस फिल्म में मुफासा अपने बेटे सिम्बा को प्यार और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते नजर आता है।

वीडियो पर लोगों ने लुटाया अपना प्यार

वीडियो के वायरल होते ही लोग इस जोड़ी को "रियल लाइफ सिम्बा और मुफासा" कहकर बुलाने लगे। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह वीडियो देखकर ऐसा लग रहा जैसे मुफासा और सिम्बा सच में जीवित हो गए हों। दूसरे ने लिखा- शेर का अपने बच्चे के प्रति प्यार देखकर दिल पिघल गया। तीसरे ने लिखा- यह जोड़ी द लॉयन किंग की तरह ही प्रेरणादायक है। चौथे ने लिखा- पिता और बच्चे का रिश्ता कितना खूबसूरत हो सकता है, यह इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी लड़की, फिर लड़के ने कराई रोमांचक सैर

दरवाजे के बाहर खड़ा था मगरमच्छ, हलक में आ गई मालकिन की जान, फिर कुत्ते ने जो किया वह देख दिल हो जाएगा खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।