1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे स्टेशन पर सोडा बनाती महिला का Video जमकर हो रहा है वायरल, लोगों ने कही ये बात

रेलवे स्टेशन पर सोडा बनाती महिला का Video जमकर हो रहा है वायरल, लोगों ने कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 28, 2024 11:18 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 11:18 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रेलवे स्टेशन पर सोडा बनाती हुई नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोडा बनाती हुई महिला का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है, आप इसका कभी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह के वीडियो हमेशा वायरल होते हैं। कभी लड़ाई और बहस करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा स्टंट, डांस, हिडन स्किल, एक्सिडेंट के भी कई वीडियो वायरल होते हैं। खैर अभी इन सभी से हटकर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो रेलवे स्टेशन पर सोडा बनाती हुई नजर आ रही है। आइए आपको पहले यह बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और फिर बताते हैं कि लोगों ने क्या कहा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला सोडा बना रही है। उसकी रफ्तार के कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पहले तो अलग-अलग ग्लासों में बर्फ को बहुत ही तेजी से तोड़कर डालती है। इसके बाद उसमें पैकेट फाड़कर मसाला डालती है। उसके तुरंत बाद सोडा को ओपन करके सोडा डालती नजर आती है। यह सब काम वह काफी तेजी से करती है जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @InternetH0F नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेहनती आंटी फ्रेश रॉकेट सोडा बेच रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 21 मिलियन लोगों ने देख लिया और काफी लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- आंटी के पसीने से नमकीन भी हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- डायरिया कस्टमर पर हंस रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- वीडियो देखकर ही मुझे डायरिया हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर मेरी जिंदगी उस पर ही निर्भर होगी तो भी मैं ट्राई नहीं करूंगा।

ये भी पढ़ें-

बाइक पर शख्स ने किया बहुत खतरनाक स्टंट, Video देख लोगों ने पूछा- 'भाई उतरेगा कैसे?'

शख्स ने घर को ऐसा सजाया कि हो गया वायरल, Video देख इंटरनेट की जनता ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।