1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब बेइज्जती है यार! Range Rover का ठेला वर्जन देख लोग हैरान, शख्स ने कार का चक्का निकालकर लगा दिया ठेले का पहिया

गजब बेइज्जती है यार! Range Rover का ठेला वर्जन देख लोग हैरान, शख्स ने कार का चक्का निकालकर लगा दिया ठेले का पहिया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 30, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 01:04 pm IST

आपने अब तक जितनी भी गाडियों का मॉडिफिकेशन देखा है। उससे कहीं ज्यादा इस मॉडिफिकेशन को देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा। दरअसल, ये मॉडिफिकेशन रेंज रोवर कार में देखने को मिल रहा है। लोग इस कार की हालत देख हैरान हैं और सोच रहे हैं कि भला इतने महंगे कार के साथ ऐसा कोई कैसे कर सकता है।

रेंज रोवर कार कम ठेला गाड़ी- India TV Hindi
रेंज रोवर कार कम ठेला गाड़ी Image Source : SOCIAL MEDIA

लग्जरी गाड़ियों या उनके ब्रांड की बेइज्जती करनी है तो उन्हें ठेला, रिक्शा या कचरा गाड़ी बना दो। अक्सर आपने ऐसी कहानियां सुनी होंगी जिसमें लोग महंगी कारों और उनकी कंपनी को नीचा दिखाने के लिए ऐसी हरकत करते हैं। इसी मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक रेंज रोवर सड़क के किनारे फंसी हुई है। दूर से तो ये कार की तरह दिख रही थी। लेकिन जैसे ही कैमरा पास में जाता है लोग उस कार को देखकर हैरान हो जाते हैं। हैरानी इस बात की है कि इस रेंज रोवर कार में ठेले का पहिया लगा हुआ है। और अब ये कार नहीं एक ठेला गाड़ी लग रही है। ऐसा मॉडिफिकेशन शायद ही आपने किसी गाड़ी में देखा होगा।

रेंज रोवर का ऐसा हाल

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @cars_universe.tiktok नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स और 45 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं। इस हैरतअंगेज कारनामे को देखने के बाद लोगों वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अलीबाबा से कार किसने मंगाई है। दूसरे ने लिखा- रेंज रोवर का गेम ओवर। तीसरे यूजर ने लिखा कि यो रेंज रोवर है या ठेला गाड़ी। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि ये कार दूसरों की ड्रीम कार है और उसकी ऐसी बेइज्जती करना बिल्कुल ठीक नहीं है। जबकि कई अन्य लोगों ने कहा कि इस कार की ऐसी हालत करने वालों पर कंपनी को मानहानी का मुकदमा करना चाहिए। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें:

IIM में पढ़ रहे बेटे को मां की चिट्ठी, पढ़ने के बाद लोगों की भर गईं आँखें, सालों बाद वायरल हो रहा ये खत

100 लोगों के लिए थी नौकरी, Walk in interview के लिए पहुंचे इतने लोग कि पूरी सड़क भर गई, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।