1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Dance Video: विजय थालापति के गाने पर लड़के ने किया बवाल डांस, स्टेप्स देख हिल जाएगा दिमाग

Viral Dance Video: विजय थालापति के गाने पर लड़के ने किया बवाल डांस, स्टेप्स देख हिल जाएगा दिमाग

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 04, 2023 07:42 pm IST,  Updated : Jun 04, 2023 07:42 pm IST

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक लड़का विजय थालापति के गाने पर जबरदस्त डांस करता है। इस डांस के मूव्स थालापति विजय के डांस मूव्स जैसे हैं।

Viral Dance Video VIJAY THALAPATHY LIKE DANCE VIDEO ON ROAD SEE VIRAL VIDEO ON INSTAGRAM- India TV Hindi
थालापति विजय के गाने पर नहीं देखा होगा ऐसा डांस Image Source : VIJAY_FANS_MEDIA

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक टैलेंट रोजाना देखने को मिलता है। कभी कोई डांस करता है तो कभी कोई मजेदार गाना गाता है। सोशल मीडिया पर महिलाएं, बच्चे, अमीर, गरीब सभी अपने टैलेंट को दिखाने में पीछे नहीं है। दक्षिण भारत के सुपरस्टार थालापति विजय को तो आप जानते होंगे। विजय का डांस मूव हो या उनकी एक्टिंग दोनों ही मजेदार होती है। इस डांस मूव को कॉपी करना बड़ा ही मुश्किल होता है। अगर आपने विजय के डांस मूव्स को कॉपी कर भी लिया तो उसमें थालापति का अंदाज आप नहीं डाल पाएंगे। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का मजेदार डांस कर रहा है।

थालापति विजय के गाने पर गजब का डांस

डांस कर रहा यह लड़का विजय थालापति के गाने पर झूमता है। वाथ्थी कमिंग गाने पर डांस कर रहे इस लड़के के इर्द गिर्द काफी लोग डांस कर रहे हैं। पिछे थालापति विजय के गाने का म्यूजिक बज रहा है। तभी एक लड़का आता है और विजय के गाने पर डांस करने लगते हैं। लड़का इस दौरान जैसे ही डांस करना शुरू करता है वह पूरी महफिल की तारीफ लूट लेता है। क्योंकि लड़का विजय के गाने पर विजय थालापति की तरह ही बिल्कुल सेम टू सेम डांस करता है और लड़के का एक्सप्रेशन भी मजेदार है। 

लोग कर रहे जमकर तारीफ

लड़के ने गाने की बीट को जिस तरह पकड़ा और डांस करना शुरू किया वो वाकई कमाल का है। इस लड़के का डांस देखने लायक है। बता दें कि साउथ सुपरस्टार विजय थालापित भी ऐसे ही डांस करते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा गाना विजय की फिल्म मास्टर में फिल्माया गया था। विजय के फैन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को vijay_fans_media नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।