Viral Video: मिडिल क्लास परिवारों में आपने कई बार अलग लेवल की मौज-मस्ती के वीडियोज देखे होंगे। इसी तर्ज पर एक और वीडियो बनाया गया जो कि सोशल मीडिया परकाफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सबसे छोटे बच्चे को लंबी यात्रा से घर लौटने के बाद भी काम पर लगाया जा सकता है। बड़े भाई ने वीडियो बनाकर दिखाया कि छोटा भाई मुंबई से देर रात लौटा था ऐसे में वो आराम ही कर रहा था। मगर तभी उसके मां ने घर के पर्दे लगाने और पंखे साफ करने के काम में लगा दिया।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_07nish और chirag_gahlot6 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, छोटा भाई एक मेज पर खड़ा है, पर्दे लगा रहा है और छत का पंखा साफ कर रहा है, जबकि उसका बड़ा भाई इस मजेदार स्थिति का वीडियो बनाते हुए उससे बात कर रहा है। वीडियो को निशांत गहलोत ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया, 'मेरा भाई मुंबई से अपने काम से ब्रेक के लिए नहीं, बल्कि इसके लिए आया था, मुझे लगता है, मांअपने जाट मोड डायलॉग के साथ समाप्त कर रही हैं।' वीडियो में छोटा बेटा पर्दे टांग रहा होता है तभी बड़ा भाई बोलता है, 'रात में 3 बजे आया है। मम्मी, क्या कर रही हो तुम इसके साथ?' इस पर मां एक मजाकिया हरियाणवी जवाब देती हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को अब तक 2.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि, 'छोटा बेटा या बेटी, यही हाल है, हम तुम्हारे साथ हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हरियाणवी मां का वर्चस्व।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'पंखा भी साफ कर अब।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें -
Viral Video: Noida Metro में लड़के को मेकअप करते देख शर्म से पानी-पानी हुए यात्री, Viral Video में देखें रिएक्शन