Viral Video : किसी भी ऑफिस में ज्वाइनिंग के बाद सबसे चुनौतीपूर्ण काम वहां मौजूद लोगों को पुकारना होता है। कॉर्पोरेट कल्चर तो कहता है कि, किसी भी सीनियर को उम्र और पद की परवाह के बिना उनके नाम से ही पुकारना चाहिए। मगर, कुछ फ्रेशर्स के लिए ये मुसीबत बन जाता है क्योंकि नए लोगों में धारणा होती है कि, अगर किसी ने बुरा मान लिया तो उस शख्स का वहां नौकरी करना दूभर हो जाएगा। ऐसी ही एक समस्या से जूझ रही मुंबई की लड़की ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है। दरअसल, उसने सीनियर्स को उनके नाम से संबोधित करने की आम प्रथा पर आपत्ति जताई है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @samridhisharma._ नामक हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में लड़की ने कहा कि, 'मेरी मीटिंग अभी-अभी खत्म हुई है, और... मुझे यह कॉर्पोरेट कॉन्सेप्ट बिल्कुल पसंद नहीं है! जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि उम्र या काम के हिसाब से कोई हमसे कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो, हमें उन्हें उनके नाम से ही पुकारना पड़ता है। उदाहरण के लिए, मेरी मैनेजर का नाम गरिमा है और वह मुझसे इतनी उम्रदराज हैं कि उनके पोते-पोतियां भी हैं। तो जब मेरे प्रोजेक्ट की पहली मीटिंग हुई, तो मैं सबको मैडम कहकर बुला रही थी। तभी मेरी मैनेजर ने मुझसे कहा, कृपया मुझे मेरे नाम से बुलाइए! ये सुनकर मैं चौंक गई और कहा कि— नहीं, नहीं, नहीं! मैं आपको आपके नाम से नहीं बुला सकती...।'
मैनेजर ने भांप ली समस्या
लड़की ने बताया कि, उनकी मैनेजर उनकी झिझक समझ गईं और उनसे कहा कि वह धीरे-धीरे काम के माहौल में ढल जाएंगी। उन्होंने कहा, 'तुम अभी कॉलेज से आई हो, है ना? इसीलिए तुम्हें सेटल होने में समय लगेगा। तुम इन चीजों की आदी हो जाओगी।' वे बोली कि 'चार महीने हो गए हैं, लेकिन मैं अभी तक सेटल नहीं हो पाई हूं। मैं उन्हें ‘गरिमा जी’ कहकर बुलाती हूं।' महिला ने आगे कहा कि, 'मेरा मतलब है, आप मुझसे कह रहे हैं कि जो मूल्य मुझे बचपन से सिखाए गए हैं-बड़ों का सम्मान करना, उनसे आदरपूर्वक बात करना, उनसे जी हां कहे बिना बात न करना—और आप मुझसे कह रहे हैं कि मैं उन्हें उनके नाम से पुकारूं?! मतलब, 22 साल की वो शिक्षा बेकार चली गई, और मुझे 4 महीने में शादी कर लेनी है??? अगर यही करना था, तो हमें नैतिक मूल्यों पर इतनी मोटी-मोटी किताबें क्यों पढ़ाई गईं?' उन्होंने इस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्या सिर्फ मुझे ही इससे चिढ़ हो रही है?"
'जी कहकर बुलाना एकदम ठीक रहेगा'
इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, "मैं अब भी अपने वरिष्ठों को उनके पहले नाम से नहीं बुला सकती, यह बहुत अजीब लगता है।" दूसरे ने कहा, "जी जोड़ना एकदम सही भारतीय तरीका है।" तीसरे ने टिप्पणी की, "कॉर्पोरेट संस्कृति और भारतीय परवरिश मेरे दिमाग में हमेशा आपस में टकराती रहती हैं।" किसी और ने लिखा, "यह बिल्कुल सच है, सम्मान हमारे अंदर गहराई से बसा हुआ है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
कॉकरोच कितने साल तक जिंदा रहते हैं, जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा; यकीन करना भी मुश्किल होगा
च्युइंग गम और बबल गम में क्या अंतर है, जवाब जरूर चौंका देगा; दोनों को एक समझने की भूल न करें