1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'Virat Kohli' को लड़की ने सरेआम किया Kiss, फैंस ने अनुष्का से कर दी शिकायत

'Virat Kohli' को लड़की ने सरेआम किया Kiss, फैंस ने अनुष्का से कर दी शिकायत

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 22, 2023 08:50 am IST,  Updated : Feb 22, 2023 09:55 am IST

'Virat Kohli' को Kiss करते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अपने टूटे हुए दिल का हाल बयां कर रहे हैं।

Virat Kohli को किस करते हुए लड़की।- India TV Hindi
Virat Kohli को किस करते हुए लड़की। Image Source : TWITTER

'Virat Kohli' की फैन फॉलोइंग की तो कोई तोड़ ही नहीं है। सिर्फ भारत में ही नहीं विराट कोहली को पूरी दुनिया में लोग बहुत प्यार करते हैं। विराट क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ीयों में से एक हैं। लड़कियां जितना उनके खेल को पसंद करती हैं उससे कहीं ज्यादा वह उनकी चार्मिंग पर्सनालिटी पर मरती हैं। विराट के फैंस उनके सपोर्ट में हमेशा रहते हैं। चाहे उनका गेम अच्छा हो या बुरा। कुल मिलाकर क्रिकेट में विराट कोहली जैसी किस्मत शायद ही किसी की रही होगी। फैंस विराट की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

Virat Kohli की स्टैच्यू को Kiss करने लगी महिला

फैंस के दिवानेपन का आप अंदाजा इस वीडियो को देखकर ही लगा सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप एक महिला को दिल्ली के मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में विराट कोहली के स्टैच्यू को चूमते हुए देख सकते हैं। विराट की ये फैन पहले उनके स्टैच्यू के गले के चारो ओर अपनी हाथ रखती है और फिर स्टैच्यू की आंखों में देखकर उसे Kiss करने लगती है। ये मिस्ट्री गर्ल ऐसा कर के बहुत ही खुश नजर आ रही है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो के वायरल होने के बाद विराट के फैंस और इंटरनेट यूजर्स का दिल टूट गया। महिला फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कह रही हैं कि  ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गई। वहीं कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा- हे भगवान ये देखने से पहले मेरी आंखे क्यों नहीं चली गई। कुछ लोगों ने तो लड़की की शिकायत अनुष्का शर्मा से कर दी। एक यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा अनुष्का। 

ये भी पढ़ें:

चचा जान ने की है 26 शादियां, 22 को दे चुके हैं तलाक, बोले- 100 का टारगेट लेकर चल रहा हूं

1 नहीं 60 बच्चों का एक ही पिता, सभी दिखते हैं एक जैसे, गेट टुगेदर पार्टी में हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।