1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खून की तरह लाल क्यों है इस नदी का पानी? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

खून की तरह लाल क्यों है इस नदी का पानी? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 03, 2023 10:26 am IST,  Updated : Apr 03, 2023 10:27 am IST

दुनिया में एक ऐसी भी नदी है जिसके पानी का रंग लाल हो गया है। लोग इस नदी के रंग को देखकर हैरान हो गए हैं।

Cusco River- India TV Hindi
इस नदी का पानी लाल हो गया है। Image Source : TWITTER

धरती पर एक से एक रहस्यमयी चीजें देखने को मिलती हैं। जैसे जंगल, पहाड़, गुफा, झील, नहरें और नदियां इनके रहस्यों के बारे में सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा। ऐसी ही एक रहस्यमयी नदी है जिसका पानी खून की तरह लाल है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस नदी के पानी का रंग ऐसा क्यों है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह। सबसे पहले तो हम यह जान लें कि यह नदी पेरू में बहती है और इसका नाम कस्को है।

क्यों नदी के पानी का रंग लाल है?

आमतौर पर पानी का रंग नीला या आसमानी होता है लेकिन इस नदी का पानी का रंग खून की तरह लाल है। पानी का यह रंग लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर किसी नदी के पानी का रंग लाल कैसे हो गया। सोशल मीडिया पर भी इस बहती हुई नदी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर साइंस गर्ल नाम की यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है और वीडियो के कैप्शन में लिखा है - 'कस्को, पेरू में लाल नदी, बरसात के मौसम में स्थानीय पहाड़ों से आयरन ऑक्साइड के बहाव के कारण कस्को नदी के पानी का रंग लाल हो गया है।

यूजर्स भी देने लगे ज्ञान

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सचमुच पृथ्वी बहुत ही अद्भुत जगह है। वही, दूसरे यूजर ने लिखा- मंगल ग्रह पर यदि पानी निकलता तो शायद इसी रंग का निकलता। जबकि एक अन्य यूजर ने भारत में भी एक ऐसी ही नदी होने की जानकारी दी। उसने लिखा- ऐसी नदी हिंदुस्तान में भी है , असम में ब्रह्मपुत्र नदी भी कुछ समय आयरन ऑक्साइड के कारण लाल हो जाती है। 

ये भी पढ़ें:

छात्रों के फोन पर महिला टीचर भेजती थी अपने गंदे वीडियो और फोटो, बेटी के बॉयफ्रेंड को भी नहीं छोड़ा

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर गिरी बिजली, कैमरे में कैद हुआ यह अद्भुत नजारा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।