1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्रिकेट खेलते-खेलते ये क्या हो गया, वायरल Video देखा तो लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

क्रिकेट खेलते-खेलते ये क्या हो गया, वायरल Video देखा तो लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 02, 2024 11:40 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 11:40 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि नेट में एक लड़का बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहा है। मगर उसी प्रैक्टिस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पिच ही खराब हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए या फिर कब कैसा वीडियो देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर वो वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा है। नेट के अंदर परफेक्ट पिच पर लड़का प्रैक्टिस कर रहा है। उसे गेंदबाज बॉल डालता है वो गजब का शॉट भी मारता है मगर बॉल पीछे रखी पानी की टंकी से जा टकराती है और बॉल स्पीड में थी इसलिए टंकी तुरंत फट जाती है और सारा पानी बह जाता है। वह पानी बहते हुए पूरे पिच को कवर कर लेता है और इस तरह पूरी पिच बर्बाद हो जाती है। लड़का वहां खड़ा सब देखता रहता है क्योंकि पानी को तो वो इतनी तेजी से नहीं रोक पाता।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MeenaRamesh91 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तक सुना था, पूरी मेहनत पर पानी फिर गया, आप भी आंखों के सामने देख भी लो। अरे भाई तू तेरी प्रैक्टिस चालू रख, टैंक का प्लास्टिक अच्छी क्वालिटी का नही था। IPL में ले सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई का शॉट जबरदस्त था। दूसरे यूजर ने लिखा- पानी खुद ही फिरवा दिया अपनी गलती से। तीसरे यूजर ने लिखा- सब जगह पानी पानी हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो गलत हुआ उनके साथ। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत खतरनाक बल्लेबाज है ये तो।

ये भी पढ़ें-

यमराज छुट्टी पर हैं क्या! शख्स ने बाइक पर किए खतरनाक स्टंट, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

शहद पीने के लिए शख्स ने लिया बहुत बड़ा रिस्क, Video देख आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।