1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चकला-बेलन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, किचन में रखी इन 10 चीजों के English नाम कभी नहीं सुने होंगे, यहां जानें

चकला-बेलन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, किचन में रखी इन 10 चीजों के English नाम कभी नहीं सुने होंगे, यहां जानें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 20, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 12:47 pm IST

Ajab Gajab Facts: आपके किचन में कई ऐसी वस्तुएं रखी होती हैं जिनका उच्चारण तो हिन्दी में होता है मगर उनका अंग्रेजी नाम कोई नहीं जानता है। आज हम आपको ऐसी ही 10 चीजों के अंग्रेजी नाम बताएंगे।

Chakla Belan in English, Kitchen items English name- India TV Hindi
किचन में रखी वस्तुएं। Image Source : FREEPIK

Ajab Gajab Facts: रसोईघर में काम करते वक्त इस्तेमाल करने वाले बर्तन और अन्य सामग्रियों को आप भी ज्यादातर हिन्दी नामों से ही जानते होंगे। यहां तक कि, बड़े-बड़े भारतीय शेफ भी रोजमर्रा के जीवन में किचन में प्रयुक्त होने वाले सामानों को हिन्दी नामों से ही बोलते हैं। मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किचन के सामानों को अंग्रेजी के अजब-गजब नामों से जाना जाए और उनके नाम अंग्रेजी में बोले जाएं तो खाना बनाना कितना कठिन हो जाएगा। खैर, आपको अपनी नॉलेज के लिए भी उन चीजों के अंग्रेजी नाम जानना जरूरी है जिनके बिना भारतीय लोगों के किचन में खाना नहीं बन सकता है।

किचन की आवश्यकता 

किचन भोजन की तैयारी और पोषण की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।  किचन में हम अपने भोजन की तैयारी करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य और पोषण के लिए आवश्यक है। यहां विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर भोजन तैयार कर सकते हैं, जो हमारे शरीर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। वहीं, किचन में भोजन तैयार करने से हम बाहर के खाने पर निर्भरता कम कर सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं। बता दें कि, किचन हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और इसकी आवश्यकता हमारे स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अब जानते हैं किचन के सामानों के अंग्रेजी नाम:

10 वस्तुओं के अंग्रेजी नाम

  • चकला बेलन - Rolling Pin
  • चिमटा - Tong
  • अचार वाला मर्तबान - Jar
  • चमचा - Turner
  • सिलबट्टा - Grinding Stone
  • अदरक कूटने वाला (इमाम दस्ता) - Mortar
  • कड़ाही - Wok
  • छिलने वाला चाकू - Peeler
  • छन्नी - Filter
  • कद्दूकस - Grater

इनमें से कितनी चीजों के नाम आप जानते थे ? अगर नहीं भी जानते थे तो आज ही ये नाम रट लें।  

यह भी पढ़ें - 

Viral Video: '10 वाला बि​स्कुट का पैकेट कितने का है!' वायरल ट्रेंड पर क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बनाया मजेदार VIDEO
 

Viral Video: JCB से भंडारे की दाल बनाने लगे ये लोग, Viral Video देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।