1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. CV, Resume और Biodata में क्या अंतर है, क्या समझने में आप भी करते हैं गलती; आज जान लीजिए सही जवाब

CV, Resume और Biodata में क्या अंतर है, क्या समझने में आप भी करते हैं गलती; आज जान लीजिए सही जवाब

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 07, 2026 03:27 pm IST,  Updated : May 07, 2026 03:27 pm IST

Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने नौकरी ढूंढ़ रहे लोगों को CV और Resume के बारे में चर्चा करते हुए तो सुना ही होगा। हालांकि, कुछ लोग इसे Biodata भी कह देते हैं। मगर, असल में तीनों अलग चीजें हैं और आज हम आपको इनके बीच का अंतर बताएंगे।

difference between cv and resume, what is the difference between cv and resume, what is difference b- India TV Hindi
सीवी, रेज्यूमे और बायोडाटा। Image Source : AI PHOTO

Interesting Facts : नौकरी और रोजगार की तलाश में प्राय: लोग CV, Resume और Biodata शब्दों को एक ही समझने की गलती कर देते हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि इन तीनों में बुनियादी अंतर है। गलत डॉक्यूमेंट जमा करने से उम्मीदवारी पर असर पड़ सकता है। आज हम इनके सही अंतर, उपयोग और महत्व को विस्तार से समझते हैं। यदि आप भी इन शब्दों को लेकर अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं और सही शब्दावली की पहचान नहीं कर पाते हैं तो आज हम आपको इसका जवाब देने वाले हैं।  

Resume क्या होता है 

Resume सबसे छोटा डॉक्यूमेंट होता है। यह आमतौर पर 1-2 पेज का होता है। इसमें केवल उस नौकरी के लिए प्रमुख स्किल्स, अनुभव, उपलब्धियां और शिक्षा को हाइलाइट किया जाता है। निजी क्षेत्र की कंपनियों में Resume ज्यादा प्रचलित है। इसे हर कंपनी और पद के अनुसार बदला जा सकता है।  Resume का उद्देश्य नियोक्ता का ध्यान जल्दी खींचना होता है। 

CV क्या होता है 

CV का फुल फॉर्म Curriculum Vitae होता है। ये एक डिटेल डॉक्यूमेंट है। इसमें पूरा शैक्षणिक और प्रोफेशनल इतिहास शामिल होता है – प्रकाशन, रिसर्च, प्रेजेंटेशन, अवॉर्ड्स, वॉलंटियर वर्क आदि। यह 2 से 10 या इससे ज्यादा पेज का हो सकता है। CV में बदलाव कम किया जाता है। यह अकादमिक जगत, रिसर्च, डॉक्टर्स, प्रोफेसर्स और यूरोपीय देशों में ज्यादा इस्तेमाल होता है। 

Biodata के बारे में जानें 

गौरतलब है कि, Biodata मुख्य रूप से भारत और दक्षिण एशिया में प्रचलित है। इसमें व्यक्तिगत जानकारी ज्यादा होती है। मसलन— उम्र, जन्म तिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, पिता का नाम, धर्म, भाषा, ऊंचाई, फोटो आदि। Biodata सरकारी नौकरियों, बैंकिंग, रेलवे और खासकर शादी-विवाह के लिए भेजने में इस्तेमाल होता है। यह ज्यादा व्यक्तिगत प्रोफाइल जैसा है। इसमें प्रोफेशनल योग्यता के साथ पारिवारिक और व्यक्तिगत डिटेल्स भी शामिल की जाती हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
5 स्टार होटलों में टॉयलेट सीट में बर्फ क्यों डाली जाती है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; दिलचस्प है वजह

रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच V शेप पटरी क्यों लगाई जाती है, जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा; जान लें
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।