1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाएगी तीन वनडे मैचों की सीरीज, ये रहा पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाएगी तीन वनडे मैचों की सीरीज, ये रहा पूरा शेड्यूल

 Published : May 07, 2026 10:22 am IST,  Updated : May 07, 2026 10:22 am IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस महीने के आखिर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एक मैच रावलपिंडी में होगा, वहीं बाकी दो मैच लाहौर में खेले जाएंगे।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
मिचेल मार्श Image Source : AP

पाकिस्तान ने एक बार​ फिर से घटिया हरकत की है। अभी तो टीम बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, इसके बाद इसी महीने के आखिर में पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज अपने घर पर खेलेगी। ये वही वक्त होगा, जब आईपीएल में प्लेऑफ के मुकाबले खेले जा रहे होंगे। इससे आशंका है कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर जा सकते हैं। इस वनडे सीरीज का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 

30 मई से शुरू होगी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज

इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी, इसमें तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में होगा, इसके बाद आखिरी दो मैच लाहौर में होंगे। सीरीज का पहला मैच 30 मई को खेला जाएगा। खबर है कि इससे पहले 23 मई को ऑस्ट्रेलियाई टीम इस्लामाबाद पहुंचेगी। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच दो जून और आखिरी चार जून को खेला जाएगा। साल 2022 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, उसके बाद अब आपसी सीरीज होने जा रही है। 

वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम है ये सीरीज 

इसी साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए ​पाकिस्तान का दौरा किया था, तब सारे मैचों में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पीटा था। इसके बाद ही टी20 विश्व कप शुरू हो गया था। अब जबकि अगले साल वनडे विश्व कप है, माना जा रहा है कि उसके लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। टीमें अपनी वनडे की तैयारियों का जायजा लेंगी। 

आईपीएल टीमों पर पड़ सकता है सीरीज का असर

जब ये सीरीज शुरू होगी, तब तक आईपीएल का लीग चरण तो समाप्त हो चुका होगा, लेकिन प्लेऑफ के मैच होने बाकी होंगे। जो छह टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी, उसके खिलाड़ी तो आसानी से पाकिस्तान चले जाएंगे, लेकिन प्लेऑफ की चार टीमों के खिलाड़ी कैसे जाएंगे। अगर वे अपनी अपनी आईपीएल टीमों को छोड़कर जाएंगे तो उनका कॉबिनेशन गड़गड़ा जाएगा। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि कौन कौन से खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर पाकिस्तान जाएंगे। जब लीग फेज समाप्त हो जाएगा तब पता चलेगा कि कौन से खिलाड़ी खाली हो गए हैं और कौन से प्लेयर्स की जरूरत टीमों को होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जल्द ही टीम का भी ऐलान किया जाएगा, तभी इस पूरी सीरीज को लेकर तस्वरी साफ होगी। कहीं ना कहीं पाकिस्तान की कोशिश आईपीएल में व्यवधान डालने की है। जो किसी भी सूरत में सही नहीं कही जा सकती।   

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला ODI : 30 मई: रावलपिंडी
दूसरा ODI : 2 जून: लाहौर
तीसरा ODI : 4 जून: लाहौर

यह भी पढ़ें 

BAN vs PAK Test LIVE Streaming: भारत में टीवी पर नहीं मोबाइल पर बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान लाइव मुकाबला देखने का तरीका

पंजाब किंग्स की हार का कौन है विलेन, मैदान पर कर दिया टीम का बेड़ा गर्क

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल