1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा ChatGPT 80s फोटो ट्रेंड क्या है? Ghibli और Nano Banana से कितना अलग है ये Trend

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा ChatGPT 80s फोटो ट्रेंड क्या है? Ghibli और Nano Banana से कितना अलग है ये Trend

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 09, 2026 10:56 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 11:08 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया AI मेकओवर ट्रेंड छाया हुआ है। इस ChatGPT 80s फोटो ट्रेंड के जरिए लोग अपनी फोटोज को रेट्रो-विंटेज लुक दे रहे हैं। ..

ChatGPT 80s photo trend, AI makeover, 1980s fashion, ChatGPT, Vintage photos, Bollywood portrait, In- India TV Hindi
ChatGPT 80s फोटो ट्रेंड से बनी फोटो। Image Source : IG/@APARNATHOMAS

इंस्टाग्राम की दुनिया में Ghibli Studio और Nano Banana के बाद एक नया AI मेकओवर ट्रेंड लोगों की पसंद बन चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर #80strend नाम से वायरल किया जा रहा है। इसके तहत यूजर्स अपनी मॉर्डन सेल्फी और क्लिक्स को 1980 के रेट्रो-विंटेज पोर्ट्रेट में ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं। ChatGPT 80s Photo Trend में लोग अपनी फोटोज को अपलोड करके ChatGPT को प्रॉम्प्ट देते हैं और ​परिणामस्वरूप जो फोटो सामने आती है वो बेहद रिएलिस्टिक होती है। 

ChatGPT 80s फोटो ट्रेंड के बारे में 

इस ट्रेंड में यूजर्स चैटजीपीटी में ​अपनी स्पष्ट दिखने वाली फोटो को अपलोड कर एक प्रॉम्प्ट लिखते हैं। प्रॉम्प्ट में जिस तरह का 80 के दशक का लुक चाहते हैं उसका वर्णन किया जाता है। फिर पसंदीदा पोशाक, हेयरस्टाइल, प्रकाश व्यवस्था और इमेज की डिटेल लिखते हैं। प्रॉम्प्ट में यह कमांड दिया जाता है कि, ChatGPT आपके चेहरे की विशेषताओं और प्राकृतिक त्वचा के रंग को बनाए रखते हुए स्टाइल और आसपास के माहौल में बदलाव करे। इसके बाद AI चेहरे के फीचर्स को बरकरार रखते हुए बालों को वॉल्यूमिनस बना देता है, कपड़ों को 80 के फैशन (शोल्डर पैड, जींस जैकेट, बोल्ड कलर, ज्वेलरी) में बदल देता है। बैकग्राउंड स्टूडियो लाइटिंग, फिल्म ग्रेन, फीके रंग और एनालॉग फील के साथ आता है। भारतीय यूजर्स अक्सर बॉलीवुड 80 के स्टाइल—रंगीन साड़ी, शेरवानी या स्टूडियो पोर्ट्रेट का जिक्र करते हैं।  

इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे लोग 

ट्रेंड इंस्टाग्राम स्टोरीज और ‘Add Yours’ स्टिकर के जरिए फैल रहा है। लोग “Chat, how would I look in the 80s?” जैसे कैप्शन के साथ अपनी रेट्रो तस्वीर शेयर कर रहे हैं।  

 

घिबली ट्रेंड से कितना अलग 

ये पहली बार नहीं है जब किसी AI मेकओवर ट्रेंड को इतना वायरल किया जा रहा है। बल्कि, इससे पहले 2025 में ChatGPT अपडेट के बाद Ghibli Studio Trend भी काफी वायरल हुआ था। इसमें फोटो को जापानी एनिमे स्टाइल (हायाओ मियाजाकी की फिल्मों जैसा) में बदला जा रहा था: सॉफ्ट वॉटरकलर लुक, ड्रीमी बैकग्राउंड, कार्टूनिश फीचर्स। यह आर्टिस्टिक और फैंटेसी वाला ट्रांसफॉर्मेशन था फोटोरियलिस्टिक नहीं।

नैनो बनाना ट्रेंड से कितना अलग

 Nano Banana Trend इसमें ज्यादातर 90 के दशक का ग्लॉसी, सिनेमैटिक और वाइब्रेंट लुक आ रहा था। साड़ी वाले एडिटरियल पोर्ट्रेट, हाई कंट्रास्ट और पिंट्रेस्ट-स्टाइल इमेज आम थे, यह अधिक स्टाइलाइज्ड और रंगीन था। 80s ट्रेंड इन दोनों से अलग है क्योंकि यह पूरी तरह फोटोरियलिस्टिक है। चेहरा एकदम पहचाने जाने लायक रहता है, सिर्फ स्टाइल, बाल, कपड़े और फिल्म ग्रेन बदलते हैं। Ghibli जहां एनिमेटेड कला है, Nano Banana जहां ग्लैमरस और आधुनिक रेट्रो है, वहीं 80s ट्रेंड असली पुरानी तस्वीर जैसा अनुभव देता है। 

ये भी पढ़ें -

भारत के किन राज्यों को 'ड्राई ​स्टेट' कहते हैं, आखिर होता है इसका मतलब; यहां जानें सब कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।