1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सफेद रंग का कोबरा सांप दिखा कॉलोनी में, देखें ये हैरान कर देने वाला Video

सफेद रंग का कोबरा सांप दिखा कॉलोनी में, देखें ये हैरान कर देने वाला Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 08, 2023 11:41 am IST,  Updated : May 08, 2023 11:41 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सफेद रंग के कोबरा सांप का रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है। इस सफेद रंग के कोबरा सांप को देखकर यूजर्स अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

सफेद रंग का कोबरा सांप।- India TV Hindi
सफेद रंग का कोबरा सांप। Image Source : TWITTER

कोबरा सांप को बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इसके जहर से बहुत कम ही लोग बच पाते हैं। कोबरा पलक झपकते ही गायब हो जाता है और इससे हर जीव डरता है। कोबरा की भी कई प्रजातियां होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सफेद रंग का कोबरा देखा है क्या? नहीं देखा होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सफेद रंग का कोबरा कॉलोनी के अंदर घूमते हुए नजर आ रहा है। Video देखने के बाद सभी लोग हैरान रह गए कि सफेद कोबरा आया कहां से।

सफेद रंग के कोबरा को किया गया रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक यह सांप तमिलनाडु के रिहायशी इलाके में देखा गया है। इसे देख लोगों में सनसनी मच गई। तमिलनाडु के कुरिची में लोगों ने वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण ट्रस्ट को सफेद रंग के कोबरा सांप के दिखने के बारे में बताया था। इसके बाद रेस्क्यू टीम तुरंत एक्शन में आई और सांप का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने सफेद कोबरा को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 

जिसने भी देखा वह दंग रह गया

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @KamadenuTamil नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस 19 सेकंड के वीडियो में सफेद रंग का कोबरा जिसने भी देखा वह हैरान हो गया। किसी भी जीव का रंग सफेद होने के पीछे एक विज्ञान भी है जो ये है कि किसी भी जीव के शरीर में अगर मेलनीन की कमी है तो उसका रंग सफेद हो जाता है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

106 साल की दादी बनाती हैं जबरदस्त टैटू, Vogue मैग्जीन के कवर पेज पर छपी तस्वीर

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा बैठा एक सांप, जल्दी खोजिए नहीं तो आंख से हो जाएगा ओझल

106 साल की दादी बनाती हैं जबरदस्त टैटू, Vogue मैग्जीन के कवर पेज पर छपी तस्वीर

106 साल की दादी बनाती हैं जबरदस्त टैटू, Vogue मैग्जीन के कवर पेज पर छपी तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।