1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घड़ी की सुइयां आखिर दाहिने तरफ ही क्यों घूमती हैं? किसी को नहीं पता होगा इसका जवाब

घड़ी की सुइयां आखिर दाहिने तरफ ही क्यों घूमती हैं? किसी को नहीं पता होगा इसका जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 17, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 05:20 pm IST

आप सभी ने घड़ी देखी और पहनी भी है। आपने देखा होगा कि घड़ी की जो सुइयां होती हैं वो दाहिने से बाईं तरफ घूमती हैं। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों होता है। सुइयां बाईं तरफ क्यों नहीं घूमती हैं?

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

घड़ी एक ऐसी चीज है, जो न हो तो आज के समय में कई सारे लोगों के कई सारे काम ही रुक जाए या फिर देरी से होने लगे क्योंकि लोगों को समय देखकर काम करने की आदत होती है। इसी वजह से आपको हर किसी के घर में घड़ी देखने को मिलेगी। कई सारे लोग अपने हाथ पर भी घड़ी बांधते हैं क्योंकि उन्हें समय के मुताबिक काम करने की आदत होती है। आपको भी शायद घड़ी पहनने का शौक हो और अगर नहीं है तो भी आपने यह तो नोटिस किया ही होगा कि घड़ी की जो सुइयां होती हैं, वो दाहिने तरफ घूमती हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि ये सुइयां बाईं तरफ घूमने की जगह दाईं तरफ ही क्यों घूमती हैं। कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

दाहिने तरफ ही क्यों घूमती हैं सुइयां

आपको अगर यह समझना है कि घड़ी की सुइयां दाहिने तरफ ही क्यों घूमती हैं तो हमें ग्रीक के जमाने में जाना होगा। दरअसल उसी समय सनडायल यानी धूपघड़ियों का आविष्कार हुआ था। उस समय ग्रीक लोग उत्तरी हेमिस्फ़ेयर में रहते थे, जहां सूरज आसमान में पूरब से पश्चिम की ओर, दक्षिण से गुजरते हुए जाता है। इसी वजह से सनडायल पर परछाई बाएं से दाएं की तरफ जाती थी और एक फिक्स्ड रॉड से पड़ने वाली परछाई की वजह से उन्होंने पाया कि समय बीतते हुए देखना मुमकिन है। सनडायल की परछाई रॉड के चारों ओर उसी दिशा में घूमती है जिस दिशा में आज घड़ी की सुइयां घूमती हैं।

आपको बता दें कि जब 12वीं और 15वीं सदी के बीच पहली घड़ियां बनाई गई, तो शायद आदत की वजह से और ग्रीक लोगों की खोजों को फ़ॉलो करने के लिए यह दिशा चुनी गई थी।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये ऑटो वाले कहां से लाते हैं ऐसी अतरंगी लाइनें, पढ़ने के बाद आप भी हंसोगे

मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग के लिए निकले इमैनुएल मैक्रों, सुरक्षाकर्मी भी रहे साथ; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।