सुबह से लेकर शाम तक हम लोग कई सारी चीजें देखते हैं जो बहुत ही नॉर्मल होती हैं मगर कभी-कभी उन्हीं नॉर्मल चीजों के बीच में कुछ ऐसा दिख जाता है जो बहुत ही यूनिक होता है और उस पर से नजर जल्दी नहीं हटती है। ऐसी ही चीजें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल भी होती हैं जिन्हें आप और हम अपनी फीड पर देखते भी हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे पोस्ट देखे होंगे जिसने आपका ध्यान बहुत ही अच्छे से खीचा होगा। अभी भी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
ऑटो वाले ने लिखवाई बहुत अतरंगी लाइन
आप यह तो जानते ही होंगे कि ट्रक के पीछे एक से बढ़कर एक लाइन लिखी जाती है और उन्हें पढ़कर लोग मजे भी लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस काम में सिर्फ ट्रक वाले ही आगे हैं। इस काम में ट्रक वालों का साथ ऑटो वाले भी दे रहे हैं। वो भी ऑटो के पीछे ऐसी लाइनें लिखवाते हैं कि लोगों का ध्यान न हटे। ऐसा ही कुछ अभी वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक ऑटो वाले ने पीछे लिखवाया है, 'No Airbags, we die like real man' और इसी लाइन के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर keulpatil नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसे लिखवाना चाहिए था कि हम लोगों को रोड पर ड्रिफ्ट से मारते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- तू रियल नहीं अबनॉर्मल है। तीसरे यूजर ने लिखा- एकदम बराबर बोला। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बढ़िया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग के लिए निकले इमैनुएल मैक्रों, सुरक्षाकर्मी भी रहे साथ; सामने आया VIDEO
यमराज के साथ उठना-बैठना लगता है इस बच्चे का, Video देख आप भी ऐसा ही कहेंगे