Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने पति को गर्दन तक जमीन में गाड़ा और फिर चढ़ाया दूध, हरकत देख दिमाग हो जाएगा खराब

महिला ने पति को गर्दन तक जमीन में गाड़ा और फिर चढ़ाया दूध, हरकत देख दिमाग हो जाएगा खराब

Written By: Adarsh Pandey Published : Feb 17, 2026 01:21 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 01:21 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लगभग हर किसी का दिमाग खराब हो जाएगा। महिला ने ऐसी हरकत की जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GHANTAA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग एक बार आ जाते हैं तो फिर आसानी से छोड़ नहीं पाते हैं क्योंकि यहां सब कुछ देखने को मिल जाता है। दिल जीतने वाले अच्छे और प्यारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर ही दिखते हैं तो वहीं लोगों की अतरंगी और अजीब हरकत वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर ही दिखते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको क्या ही बताना, आपको तो सब पता ही होगा क्योंकि आपने हर तरह के वीडियो देखे होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि जो वीडियो जितना अजीब होता है, वो उतना ही वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

महिला ने ऐसा क्या किया?

आपने शिवलिंग पर लोगों को दूध चढ़ाते हुए तो खूब देखा होगा मगर क्या आपने कभी किसी को अपने पति पर दूध चढ़ाते हुए देखा है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही दिखा और वो भी बहुत अजीब तरीके से दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला ने अपने पति को जमीन में गाड़ दिया है। शख्स गर्दन तक जमीन के अंदर है और उसका सिर्फ सिर बाहर है। अब उस सिर पर महिला ने फूल चढ़ाया और उसके बाद दूध चढ़ाया। इस दौरान वो 'हर-हर महादेव' बोलती भी है और अंत में हाथ जोड़कर अपने माथे से लगाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पति ही परमेश्वर है। दूसरे यूजर ने लिखा- महादेव जी, प्लीज तीसरी आंख खोल दीजिए। तीसरे यूजर ने लिखा- महादेव, अब तीसरी आंख खोलने का समय आ गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मूर्खों की कोई सीमा नहीं है हमारे देश में।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सड़क किनारे खेलते बच्चे को किडनैप करने की हुई कोशिश, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

ये देखो शराब का असर, नशे में धुत होने के बाद रेलवे ट्रैक पर सो गया इंसान, Video भी हो रहा वायरल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement