1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते अपनी जीभ हमेशा बाहर क्यों निकाले रहते हैं, कभी सोचा है आपने

कुत्ते अपनी जीभ हमेशा बाहर क्यों निकाले रहते हैं, कभी सोचा है आपने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 03, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 06:11 pm IST

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुत्तों का शरीर इंसानों के शरीर की तुलना में काफी अलग होती है। ऐसे में कुत्तों की कई हरकतें हमारी समझ से परे होती है।

सांकेतिक तस्वीर।- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर। Image Source : SOCIAL MEDIA

कुत्ते इंसान के सबसे बड़े साथी होते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक, सभी लोगों को कुत्तों के साथ खेलना और उन्हें पालना बहुत पसंद होता है। कई लोग तो अपने घरों में दो-तीन कुत्ते पालते हैं। सदियों पुराना इंसानों और कुत्तों के बीच का रिश्ता है ही ऐसा। खैर इन सबको छोड़ अगर आपसे ये पूछा जाए कि क्या आपको पता है कि कुत्ते हमेशा अपनी जीभ क्यों लटकाए रहते हैं और क्यों हमेशा वे हांफते रहते हैं। अगर आपको नहीं पता तो आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।
 

ये है जीभ निकालने के पीछे की वजह

विशेषज्ञों की मानें तो कुत्तों का शरीर बहुत ही गर्म होता है। ऐसे में खुद को ठंडा रखने के लिए कुत्ते अपनी जीभ बाहर निकाले रहते हैं। कुत्ते अपनी जीभ इसलिए भी बाहर निकाले रहते हैं ताकी वह अपने शरीर के तापमान को मेंटेन रख सकें। ठंड के मुकाबले कुत्ते गर्मियों में अपनी जीभ को ज्यादा समय के लिए बाहर निकाले रहते हैं। कुत्तों के शरीर का तापमान इतना ज्यादा होता है कि वह हमेशा हांफते रहते हैं। इस पूरे क्रिया को थर्मोरेग्यूलेशन कहते हैं। थर्मोरेग्यूलेशन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा जीव अपने आंतरिक शरीर के तापमान को बनाए रखते हैं।
सांकेतिक तस्वीर।
Image Source : SOCIAL MEDIAसांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।
Image Source : SOCIAL MEDIAसांकेतिक तस्वीर।
जब मनुष्यों को गर्मी लगती है, तो शरीर में पसीने की ग्रंथियाँ पसीने का उत्पादन करती हैं। पसीना लगभग 99% पानी होता है। यह पानी हमारे शरीर की गर्मी को अवशोषित कर के वाष्पित होता है, जिससे हमें अपने शारीर की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। कुत्तों में भी पसीने की ग्रंथियां होती हैं। हालांकि, वे उनके पंजो के नीचे मौजूद होती हैं। लेकिन उनके पंजे छोटे होते हैं और ज्यादातर खड़े और बैठने के काम आते हैं इसलिए कुत्तों को अपने शारीर की गर्मीं कम करने के लिए उनके पंजो से निकला पसीना पर्याप्त नहीं होता इसलिए वह जीभ बाहर निकालकर अपने शरीर की गर्मी को कम कर खुद को कूल डाउन करते हैं। वे अपनी लंबी जीभ को बाहर निकालते हैं और जोर से सांस लेते हैं। इसके कारण, उनकी लार में पानी उनके शरीर की गर्मी को वाष्पित कर देता है। इस प्रकार कुत्ते को थर्मोरेग्यूलेशन में मदद मिलती है।
 
ये भी पढ़ें:
शख्स ने शरीर पर बनवाया भगवान राम और राम मंदिर का टैटू, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।