1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मरने के बाद पति ने पत्नी का फोन किया चेक, खुल गई बीवी की डर्टी सीक्रेट्स की फाइल

मरने के बाद पति ने पत्नी का फोन किया चेक, खुल गई बीवी की डर्टी सीक्रेट्स की फाइल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 08, 2023 10:23 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 10:55 am IST

एक शख्स की पत्नी ने अचानक से खुदकुशी कर ली। शख्स को समझ में नहीं आ रहा था कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? उनकी लाइफ काफी अच्छी चल रही थी। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। जब पति को कुछ समझ नहीं आया तो उसने अपनी पत्नी का फोन चेक किया फिर उसके बाद जो खुलासे हुए उससे पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पति ब्लेक बटलर और पत्नी मौली ब्रोडक- India TV Hindi
पति ब्लेक बटलर और पत्नी मौली ब्रोडक Image Source : SOCIAL MEDIA

अमेरिका के अटलांटा में रहने वाली एक महिला ने 8 मार्च 2020 को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। महिला का नाम मौली ब्रोडक था। वह देखने में बहुत खूबसूरत थी। महिला पेशे से एक लेखक और यूनिवर्सिटी टीचर थी। मौली की मौत की वजह किसी को पता नहीं चल पाया। आस-पास के लोग भी हैरान थे कि अचानक मौली ने खुदकुशी क्यों कर ली? मौली की जब मौत हुई तब वह 39 साल की थी। उसके पति को भी ये बात समझ में नहीं आई कि आखिर मौली ने आत्महत्या क्यों की। पति ब्लेक बटलर का मानना है कि उस वक्त उनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। अचानक मौली ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। 

पहली नजर में ब्लेक को मौली से प्यार हो गया

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, मौली और ब्लेक की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। मौली को देखत ही ब्लेक अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। मौली ने अपनी दोस्त की गाड़ी उधार ली थी। गाड़ी  की हालत ठीक नहीं थी इसलिए पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और मौली को जेल जाना पड़ा। बाद में जब वह पुलिस की गाड़ी से उतरकर ब्लेक से मिली तो वह काफी खुश थी। उसी दिन वे दोनों बार गए और रात में मौली ने अपना MRI स्कैन ब्लेक को दिखाया और बताया कि उसे पहले ब्रेन ट्यूमर था। उसका बचपन भी कुछ अच्छा नहीं था। 

पापा ने बैंक लूटा और सट्टेबाजी में हारा हुआ पैसा चुकाया और फिर जेल चले गए। उसने खुद दुकान में चोरी की और उसकी मां एक बायपोलर मरीज थी। उसने ब्लेक को यह भी बताया कि वह 12 साल की उम्र में ड्रग्स लेने लगी थी। उसका बॉयफ्रेंड उसे सिगरेट से जलाता था। जब वह पहली बार ब्लेक से मिली थी तब वह शादीशुदा थी। फिर दोनों में प्यार हुआ और ब्लेक ने मौली से साल 2017 में शादी कर ली। 

फोन से खुले कई गहरे राज

मौली की मौत के बाद ब्लेक की दुनिया उजड़ सी गई थी। वह काफी दुखी रही करता था। एक दिन ब्लेक को मौली का फोन हाथ लग गया। फिर जो हुआ उसकी कल्पना ब्लेक बटलर ने कभी नहीं की थी। जब ब्लेक ने मौली का फोन खोलकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ब्लेक को पता चला कि शादी के कुछ हफ्ते बाद ही मौली एक स्टूडेंट के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। इसके अलावा उसके संबंध कई मर्दों के साथ थे। वह कई लोगों के साथ सो चुकी थी। उसके फोन में उसकी कई अश्लील तस्वीरें मिलें। कुछ फोटोज़ में वह लिंगरी पहने सेक्स टॉयज़ के साथ दिखी तो कुछ उसकी नंगी तस्वीरें थी। कुछ तस्वीरों में वह नंगे दूसरे मर्दों के साथ सोई हुई थी। इसके अलावा मौली के कई वीडियोज़ भी मिले। जिसमें वह कई मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिख रही है। इसके बाद ब्लेक ने मौली का ईमेल चेक किया ईमेल से पता चला कि उसने अपने कई स्टूडेंट्स को अपनी न्यूडस भेजे थे। 

मौत का जिम्मेदार पति नहीं

ये सब देखने के बाद ब्लेक को लगा कि मौली की मौत के लिए वह जिम्मेदार बिल्कुल भी नहीं है। मौली अपनी हरकतों की वजह से मरी। उसने खुद की एक झूठी दुनिया बना ली थी। जिसके बाद वह मानसिक बीमरी से जूझने लगी। उसे अपनी हवस और वासना जैसी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं था और अंत में वह परेशान होकर अपनी जान देना सही समझी। हांलाकि ब्लेक को बाद में एक दूसरी औरत से प्यार हो गया और उन्होंने साल 2022 में उससे शादी कर ली।

ये भी पढ़ें:

इस रेस्टोरेंट में घुसते ही थप्पड़ खाते हैं लोग, फिर भी खाने के लिए लगी रहती है भीड़

Funny Video: शख्स के लिए आने वाला था आखिरी रिश्ता, कोई दिक्कत न खड़ी कर दे इसलिए गांव में ऐलान कर सबको चेताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।