कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देखने के बाद दिमाग के तार हिल जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने पूरे सिर में जगह-जगह मांग निकाले हुए और उनमें सिंदूर भरे हुए है। जब महिला से ऐसा करने के पीछे की वजह पूछी गई तो महिला ने दावा किया कि उसके 8 पति हैं और वह उन आठों के नाम का सिंदूर अपने मांग में भरती है। महिला के इस इंटरव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो को मिले 9 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मुशर्रफ खान (@mushraffbhaijaan) ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक 9 करोड़ 26 लाख व्यूज मिल चुके हैं और 5 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जिसने अपने माथे पर जगह-जगह मांग भरी हुई है। वह बिलकुल बेफिक्र अंदाज में एक रिपोर्टर को इंटरव्यू दे रही है और वह बहुत गर्व से बता रही है कि उसके 8 पति हैं, और वो हर एक से "जान से भी ज्यादा" प्यार करती है। इतना ही नहीं, उसने यह भी बताया कि वह अपनी मांग में उनके ही नाम का आठ बार सिंदूर भरा हुआ है।
वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका
अब तक तो आप इस वीडियो के वायरल होने के पीछे की वजह तो जान ही गए होंगे। 8 पति वाली बात कोई छोटी-मोटी बात तो है नहीं! भारतीय समाज में जहां दो बीवियों की बात पर ही मोहल्ले में खलबली मच जाती है, वहां एक महिला का 8 पतियों का दावा करना तो लोगों को हैरानी में डाल ही देगा। वीडियो पर कुछ लोग हैरान हैं, कुछ हंस रहे हैं, और कुछ तो ये सोच रहे हैं, "ये सच है या रील वायरल करने का कोई तरीका है।" 8 पति? वो भी एक साथ? ये बात सुनकर तो लोग सोच में पड़ गए और कहने लगे कि ये महिला तो "पति मैनेजमेंट गुरु" निकली।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स भी इस पर चटकारे लेने से पीछे नहीं हटे। कोई ये कह रहा है, "इतने पति संभालने की टेक्नीक तो हमें भी सिखाओ!" वहीं, कुछ ने तो महिला को "पागलपन की हद" तक का तमगा दे डाला। बता दें कि आजकल रील बनाना और वायरल करना एक आर्ट की तरह है और इस वीडियो में वो सारा मसाला है, जो एक वीडियो को वायरल करने के लिए जरूरी होते हैं। ड्रामा, कॉन्फिडेंस, और "क्या ये सच है?" वाला सस्पेंस। इन सबकी वजह से ही इस वीडियो को 9 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: