1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैसा वसूल करना कोई इन दीदी से सीखे! तेल का पैकेट काटने के बाद महिला ने एक-एक बूंद का कर डाला हिसाब

पैसा वसूल करना कोई इन दीदी से सीखे! तेल का पैकेट काटने के बाद महिला ने एक-एक बूंद का कर डाला हिसाब

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 20, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 04:44 pm IST

आज के समय में सोशल मीडिया न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह लोगों को नई-नई तरकीबें और जुगाड़ सिखाने का भी जरिया बन चुका है। ऐसे आपने तमाम वीडियो देखे होंगे जहां लोग जुगाड़ से कुछ ना कुछ कमाल कर दिखाते हैं। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

तेल का पूरा-पूरा इस्तेमाल करते दिखी महिला- India TV Hindi
तेल का पूरा-पूरा इस्तेमाल करते दिखी महिला Image Source : X/@PALSSKIT

कई भारतीय नारियों की ये आदत होती है कि वे किसी भी चीज का इस्तेमाल तब तक करती हैं जब तक उसके एक-एक पैसे वसूल ना हो जाए। ऐसी ही एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां देखा जा सकता है कि महिला ने तेल के पैकेट की एक-एक बूंद का इस्तेमाल करने की शानदार ट्रिक खोज निकाली है।

महिला ने पैकेट में बचे तेल की एक-एक बूंद का किया इस्तेमाल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने सरसों के तेल का पैकेट खोला, जिसके बाद उसने उस तेल के पैकेट को सावधानीपूर्वक एक बोतल में खाली कर दिया। फिर, उसने उस पैकेट को कैंची से काटकर पूरी तरह खोल दिया और बचे हुए तेल का पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए उस पैकेट को गूंथे हुए आटे से मिला दिया। इतना ही नहीं, उस महिला ने बचे हुए तेल को अपने परिवार वालों के बालों और पैरों में भी लगाया। इस अनोखे तरीके से वह महिला तेल की हर बूंद का इस्तेमाल कर लेती है।

सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "भारतीय नारी की असली पहचान, एक-एक पैसे का वसूल करना इसका काम।" वहीं, तमाम यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इस जुगाड़ की जमकर तारीफ भी की। जहां एक यूजर ने लिखा, "भारतीय नारी पैसों की वैल्यू जानती है।" दूसरे ने कहा, "इंडियन देसी मॉम, बिल्कुल इसी तरह होती हैं।" एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "कोस्ट कटिंग मैनेजर!" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।