1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 16 की उम्र में पहला बच्चा, फिर 28 तक बनीं 9 बच्चों की मां, ये महिला लगातार 10 साल रही प्रेग्नेंट

16 की उम्र में पहला बच्चा, फिर 28 तक बनीं 9 बच्चों की मां, ये महिला लगातार 10 साल रही प्रेग्नेंट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 21, 2023 09:45 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 09:45 pm IST

अमेरिका की इस महिला ने 28 की उम्र में ही 9 बच्चे को जन्म दे दिया था। हांलाकि उनकी उम्र अब 39 साल है और वह 10 सालों तक लगातार गर्भवती रहीं थी।

कोरा ड्यूक और उनके पति एंड्रे ड्यूक अपने 8 बच्चों के साथ।- India TV Hindi
कोरा ड्यूक और उनके पति एंड्रे ड्यूक अपने 8 बच्चों के साथ। Image Source : INSTAGRAM

दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मां को अपनी संतान से मिलती है। मां के लिए बच्चों की जिम्मेदारी से लेकर उनकी परवरिश तक इतना बड़ा सफर बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। लोग एक-दो बच्चे करने के बाद ही थम जाते हैं या फिर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत ही हेक्टिक समझ आता है। लेकिन एक महिला ऐसी भी है जिसने इन सारी जिम्मेदारियों को कभी बोझ नहीं समझा और उसने 28 साल तक की उम्र में 9 बच्चों को जन्म दिया। इस महिला का नाम कोरा ड्यूक है और वह अमेरिका के लॉस वेगास की रहने वाली है। 

कोरा ड्यूक और उनके पति एंड्रे ड्यूक
Image Source : INSTAGRAMकोरा ड्यूक और उनके पति एंड्रे ड्यूक

10 साल तक लगातार रहीं प्रेग्नेंट

फिलहाल कोरा ड्यूक की उम्र 39 साल है और उनके पति एंड्रे ड्यूक की उम्र 42 साल है। कोरा आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं। जहां एक तरफ महिलाएं एक-दो बच्चा होने के बाद अपने फीगर को लेकर चिंतित हो जाती हैं तो वहीं कोरा ने 9 बच्चे पैदा करने के बाद भी अपने आप बखूबी मेंटेन किए हुए हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कोरा लगातार 10 साल तक प्रेग्नेंट रहीं थीं। कोरा जब 16 साल की थीं तब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुईं थीं और साल 2001 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम एलिजा है। फिर साल 2003 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया, जिसका नाम शीना है। 2004 में कोरा ने अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सकें। फिर 2005 से बच्चे पैदा करने का जो सिलसिला चला वह कभी रुकने का नाम नहीं लिया। उसके बाद कोरा ने अपनी 6 और संतानों को जन्म दिया। जिनका नाम ज्हान, कायरो, सइया, अवी, रोमानी और तहाज है। उनका सबसे छोटा बेटा अभी 10 साल का है।

फिटनेस फ्रिक हैं कोरा ड्यूक

कोरा की फिटनेस भी गजब की है। वह खुद को मेनटेंन रखने के लिए रोज जिम जाती हैं और घंटों पसीने बहाती है। जिम में कोरा काफी हेवी वेट भी उठाती हैं। उन्हें देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 39 साल है और वह 9 बच्चों की मां बन चुकी हैं। कई लोग तो कोरा को उनकी बेटियों की बड़ी बहन समझ लेते हैं। उन्होंने अपने आप को 20-22 साल की लड़की की तरह बना रखा है। उनकी इस पर्सनालिटी को देखकर हर कोई उनका दिवाना है। 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली की निधी चौधरी जो वकालत छोड़कर सोशल मीडिया स्टार बनीं, आज करती हैं लाखों दिलों पर राज

फॉक्स न्यूज के मालिक रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में करेंगे 5वीं शादी, गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।