1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल ने आज के जनरेशन की सच्चाई बताई, Video देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

अंकल ने आज के जनरेशन की सच्चाई बताई, Video देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 21, 2023 06:09 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 06:09 pm IST

आज की जनरेशन ऐसी है-वैसी है कहने वाले एक और अंकल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकल आज की पीढ़ी को अपना अनमोल सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।

Viral Uncle- India TV Hindi
अंकल ने आज की पीढ़ी के लिए दो शब्द कहे। Image Source : INSTAGRAM

आपने अक्सर अपने से बड़े लोगों को कहते हुए सुना होगा कि पता नहीं आज की पीढ़ी के लड़कों को क्या हो गया है। हमारे जमाने में तो ऐसा होता था-वैसा होता था। फिर वे लोग अपने समय की कहानियां बताने लगते हैं। यह सुनकर आज के जनरेशन के किसी भी इंसान का तो दिमाग खराब ही हो जाएगा। लेकिन चच्चा लोग मानते ही कहां हैं। खैर उनका कहना भी सही है क्यों कि आज की पीढ़ी मोबाइल से हटकर कुछ कर ही नहीं रही है। लोग अपना अधिकत्तर समय सोशल मीडिया पर ही बिताते हैं। इसके अलावा आज के युवा अपनी जिंदगी के फालतू पहलुओं में ज्यादा ही व्यस्त नजर आते हैं और खुद को परेशान करते हैं।

आज की पीढ़ी को संदेश दे रहे हैं अंकल

आज की पीढ़ी की समस्याओं को देखते हुए इन सबका उपाय एक अंकल अपने वीडियो के माध्यम से बता रहे हैं। अंकल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर trolls_official नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में चार स्लाइड हैं जिसमें अंकल ने आज की युवा पीढ़ी को जिंदगी के कुछ सही मायने समझाएं हैं। वीडियो में अंकल आज की नई पीढ़ी को सलाह दे रहे हैं। उनके वीडियो में उन्होंने आज के युवओं से कहा - पढ़ाई कर ले बेटा लड़कियों पर सिन करने से पैसा नहीं मिलेग। फिर वीडियो के दूसरे स्लाइड में अंकल ने युवतियों को यह संदेश दिया- डियर गर्ल्स तुम्हें ऐसा लड़का कभी नहीं मिलेगा जो सिर्फ तुमसे बात करता हो। तीसरा स्लाइड ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए है, इसमें चच्चा का कहना है कि बॉस की चाटने से अप्रेजल नहीं मिलेगा। चौथे स्लाइड में चच्चा ने आशिकों को अपनी सलाह दी है। उन्होंने कहा- बेटा जी आधी-आधी रात लड़कियों की प्रोफाइल स्टॉक करने से उनका प्यार नहीं मिलेगा।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 24 हजार लाइक्स और 1 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने अंकल के मजे लेते हुए लिखा- अंकल जी ऐसी वीडियो बनाने से फेम नहीं मिलेगा। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- अंकल को इतना सच नहीं बोलना था। तीसरे यूजर ने कहा- अंकल जी, देश आपसे पूछना चाहता है कि जब सब नहीं मिलेगा तो क्या मिलेगा? 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली की निधी चौधरी जो वकालत छोड़कर सोशल मीडिया स्टार बनीं, आज करती हैं लाखों दिलों पर राज

फॉक्स न्यूज के मालिक रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में करेंगे 5वीं शादी, गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।