इंसान और कितना नीचे गिर सकता है, यह इस घटना से साबित हो गया है। किस मानसिकता के लोग हो गए हैं। जानवरों जैसा व्यवहार कैसे हो रहा है इनका? ऐसी घटनाएं ये साबित कर रही हैं कि कलयुग का अंत बहुत ही नजदीक है। ये विचार तभी आते हैं जब हमें ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती है। बिहाक के फुलवारीशरीफ में एक असमान्य घटना हुई है। यहां एक व्यक्ति ने आवारा कुत्ते के साथ कथिततौर पर रेप किया है। यह पूरी घटना पास में ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया है। घटना के सामने आते ही पुलिस में व्यक्ति के खिलाफ फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
Related Stories
वीडियो के सामने आने के बाद दर्ज करवाया गया मामला
पुलिस का कहना है कि मामला 8 मार्च हाली के दिन का है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार, घटना फुलवारीशरीफ की फैजल कॉलोनी के मुस्लिम बहुल पोठिया बाजार की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में अज्ञात व्यक्ति एक बेजुबान जानवर का यौन शोषण कर रहा है। CCTV का वीडियो य्थानीय You tube चैनलों पर वायरल हो गया है। घटना इतना विभत्स है कि इंडिया टीवी इसे अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखा सकता है। वीडियो के सामने आने के बाद एक NGO ने मामला दर्ज करवाया है। वहीं फुलवारी शरीफ के ASP मनीष कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पर IPC और एनिमल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी लोग हैरत में पड़ गए हैं।
ऐसी ही घटना पिछले महीने दिल्ली में घटी थी
पिछले महीने ऐसी ही घटना देश की राजधानी दिल्ली से भी सामने आई थी। यहां पर इंद्रपुरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने आवारा कुत्ते के साथ बलात्कार किया था। माले को लेकर इंद्रपुरी थाने में केस भी दर्ज करवाया गया था। घटना को देखते हुए व्यक्ति पर धारा 377 और 11 पशु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि वह व्यक्ति नशे का आदी था।
ये भी पढ़ें:
भारत के ये शहर आपको विदेशों में भी मिल जाएंगे
दिन में महिलाओं को करता था KISS और रात में चोरी, बिहार का 'सीरियल किसर' हुआ गिरफ्तार