1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के को भगाकर ले गई, फोन भी छीनकर अपने पास रख लिया, 19 साल की लड़की ने नाबालिग लड़के से किया बालात्कार

लड़के को भगाकर ले गई, फोन भी छीनकर अपने पास रख लिया, 19 साल की लड़की ने नाबालिग लड़के से किया बालात्कार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 20, 2023 10:43 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 10:43 pm IST

इंदौर में एक विचित्र घटना घटी है। यहां पर एक 19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के को लेकर गुजरात भाग गई थी। फिर वहां जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की को कोर्ट ने 10 साल की सजा और 3000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। - India TV Hindi
लड़की को कोर्ट ने 10 साल की सजा और 3000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

आपने हमेशा ऐसी ही खबरें सुनी होगी कि लड़के, युवक या बुजुर्ग ने लड़की, युवती या महिला का किया दुष्कर्म। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामला तो तब सामने आया जब लड़के की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा दूध लेने बाहर गया था तब लड़की उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाई। 

लड़की नाबालिग को लेकर हुई थी फरार, फिर किया बलात्कार

पुलिस के अनुसार, लड़की इंदौर के बाण गंगा थाना इलाके की रहने वाली है। वह 15 साल के लड़के को अपने साथ भगाकर ले गई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाई। पिछले साल 15 नवंबर को एक महिला ने अपने बेटे के साथ हुए रेप की शिकायत दर्ज करवाने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में छानबीन की और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि 19 वर्षीय लड़की नाबालिग लड़के को लेकर गुजरात भाग गई थी। पुलिस ने गुजरात में छापेमारी कर लड़के को बरामद किया और लड़की को अपने हिरासत में ले लिया। 

कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लड़की पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पॉक्सो कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए लड़की को 10 साल का कारावास और 3000 रुपए जुर्माने के साथ दंडित किया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह जरूरी नहीं कि रेप लड़के ने किया या लड़की ने, पॉक्सो एक्ट के तहत महिलाओं को भी दंडित किया जा सकता है।  

ये भी पढ़ें:

भारत के ये शहर आपको विदेशों में भी मिल जाएंगे

दिन में महिलाओं को करता था KISS और रात में चोरी, बिहार का 'सीरियल किसर' हुआ गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।