1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चावल के दाने जितना छोटा हैंडबैग, इसके लिए दे दिया 50 लाख रुपये, लोग बोले- किस काम में आएगा ये?

चावल के दाने जितना छोटा हैंडबैग, इसके लिए दे दिया 50 लाख रुपये, लोग बोले- किस काम में आएगा ये?

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 30, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 01:21 pm IST

एक बैग जो चावल के दाने से भी छोटा है जिसे आप खुली आंखों से देख भी नहीं पाएंगे। इस बैग को देखने के लिए आपको माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ेगी। फिर भी ये बैग नीलमी में 50 लाख रुपए से अधिक में बिका।

इस बैग को देखने के लिए...- India TV Hindi
इस बैग को देखने के लिए आपको माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ेगी। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने पैसों को पानी की तरह बहाते हैं। इनके लिए पैसे से बड़ी चीज इनका शौक होता है। ऐसे ही एक शख्स ने अपने शौक को पूरा करने के लिए चावल के दाने से भी छोटा हैंडबैग 50 लाख रुपए में खरीदा है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि भाई इतने सारे पैसे में तो बैग की दुकान ही खुल जाती आखिर इस बैग के लिए 50 लाख क्यों दे दिए जिसे इस्तेमाल करना तो दूर बल्कि ठीक से देख भी नहीं सकते। इस बैग को ‘Louis Vuitton’ कंपनी ने बनाया था। ‘Louis Vuitton’ दुनिया की जानी-मानी कंपनी है। इस ब्रांड के सामान को ज्यादातर अमीर लोग ही खरीद पाते हैं क्योंकि इनकी कीमत ही इतनी होती है कि कोई आम आदमी इन्हें लेने से पहले 10 बार सोचेगा। सेलेब्स की सबसे पसंदीदा ब्रांड है ये। कई सेलेब्स ऐसे हैं कि जब तक वह इस कंपनी के प्रोडक्ट को इस्तेमाल नहीं कर लेते वह अपने आप को अमीर नहीं मानते। हांलाकि ये ब्रांड दुनिया भर में अपने बैग्स के लिए काफी मशहूर है। 

50 लाख में बिका इतना छोटा बैग

लोगों को इस कंपनी द्वारा बनाए गए बैग्स के डिजाइन इतने पसंद आते हैं कि वह इस पर लखों खर्च करना भी फिजूल नहीं मानते। अब इस कंपनी के डिजाईनर्स ने एक ऐसा बैग डिजाइन किया जो चावल के दाने सेभी छोटा है। इसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल करना पड़ता है। यह बैग न्योन ग्रीन कलर का है। इस बैग पर लुई विटॉन का लोगो बना हुआ है। इस बैग को MSCHF ने डिजाइन किया है। ये बैग आकार में इतना छोटा है कि ये सुई के छेद से भी निकाला जा सकता है। इस बैग के बनने के बाद इसे पेरिस फैशन वीक में ऑक्शन के लिए रखा गया। जहां पर इस बैग की नीलामी 63 हजार 750 US डॉलर यानी कि 50 लाख रुपए में हुई।

Louis Vuitton
Image Source : SOCIAL MEDIAबैग को आप माइक्रोस्कोप की मदद से देख सकते हैं।

इस बैग को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर देखा गया। आप देख सकते हैं कि बैग का साइज इतना छोटा है कि ये माइक्रोस्कोप में देखने के बाद ही समझ में आ रहा है कि ये एक बैग है। आपको बता दें कि लूई वीटॉन अपने एक्सक्लूसिव एडिशन निकालते रहता है। लूई वीटॉन के बैग्स की कॉपी कोई और नहीं बना सकता। कंपनी हमेशा अपने ब्रांड से कई एक्सक्लूसिव आइटम्स बना चुकी है। इनकी कीमतों में कभी गिरावट नहीं आती। यहीं चीज इस कंपनी को बाकी ब्रांड्स से अलग बनाती है।     

ये भी पढ़ें:

"तुम सिंगल हो इसलिए कल तुम्हारी छुट्टी कैंसिल", फिर इम्पलॉय ने गुस्से में आकर किया कुछ ऐसा

ये है दुनिया का सबसे बड़ा I-phone, 8 फीट लंबा और सारे फीचर्स से लैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।