1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने हाथों से अजगर पकड़ने गई दुनिया की सबसे खूबसूरत साइंटिस्ट, सांप ने काटकर बिगाड़ दिया थोबड़ा, देखें Video

अपने हाथों से अजगर पकड़ने गई दुनिया की सबसे खूबसूरत साइंटिस्ट, सांप ने काटकर बिगाड़ दिया थोबड़ा, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 22, 2023 07:03 pm IST,  Updated : May 22, 2023 07:03 pm IST

दुनिया की सबसे खूबसूरत साइंटिस्ट पर एक अजगर ने अटैक कर दिया। इसे लेकर साइंटिस्ट ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

साइंटिस्ट को सांप ने काटा।- India TV Hindi
साइंटिस्ट को सांप ने काटा। Image Source : INSTAGRAM

आपके ख्याल से एक साइंटिस्ट कैसा होता है। बहुत ही गंभीर और जिम्मेदार इंसान होता है। पूरा दिन स्टडी और रिसर्च में डूबा रहता हो। खुद के लिए उसको समय निकालना मुश्किल हो जाता होगा। लेकिन भाई साहब अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। क्योंकि दुनिया में एक वैज्ञानिक ऐसी भी हैं जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इनकी तस्वीरों को देख लोगों ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत वैज्ञानिक होने का दर्जा दे दिया है। इस साइंटिस्ट का नाम रोसिया मूर है। 

सांप ने साइंटिस्ट पर किया हमला

हाल में ही उनकी एक और वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें उनके चेहरे पर अजगर ने काट दिया है। अजगर के हमले से उनके होठों से खून निकल रहा है। दरअसल, रोसिए जंगल में अपनी हाथों से अजगर पकड़ने गई थीं। वह एक विशालकाय सांप को पकड़ने आई थीं। लेकिन उन्होंने प्रोटेक्शन के लिए कोई भी टूल्स नहीं रखा था। ना ही उन्होंने अपने हाथों में ग्लव्स पहना था। अजगर को पकड़ने के दौरान अजगर ने रोसिए के मुंह पर हमला कर दिया और उसके होंठों से खून बहने लगा।

साइंटिस्ट ने बताई सच्चाई

अजगर के अटैक के बाद रोसिए ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साइंटिस्ट की ऐसी हालत देख लोग घबरा गए। लोग उनकी सलामती के लिए उन्हें मैसेज कर के उनका हाल पूछने लगे। बाद में रोसिए ने खुद उन्हें जवाब दिया और कहा कि- उन्हें सांप ने नहीं काटा। हांलाकि सांप ने उनपर अटैक तो किया था लेकिन उनके होठों पर ये चोट सांप की काटने की वजह से नहीं बल्कि जंगल में भागने के दौरान उनके होंठ पर एक लकड़ी से खरोच लग गई थी। जिसके बाद उनका यह हाल हुआ है।

सांप के अटैक के बाद भी उसे पकड़ा

रोसिए ने बताया कि सांप के अटैक करने के बाद भी वह घबराई नहीं और उसका पीछा करने लगीं और अंत में उसे पकड़कर ही दम लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खूबसूरत साइंटिस्ट ने अपने हाथों में एक बहुत बड़ा सांप पकड़ रखा है। सांप को पकड़ने के बाद वह मुस्कुरा रही हैं। रोसिए ने आगे कहा कि उन्हें अपना यह काम बहुत अच्छा लगता है। इसलिए शायद उनके इतने सारे फैन्स हैं। रोसिए फ्लोरिडा की रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:

Love Emoji की भीड़ में ढूंढना है टूटा हुआ दिल, 10 सेकंड में मिल गया तो समझिए बाज की नजर है आपकी

Video: नशे में धुत्त वर्दीधारी की कैदी ने की पिटाई, उपचार के लिए बंदी को अस्पताल लेकर आया था पुलिसकर्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।