1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे ज्यादा बड़ा घर तो आपने सपने में भी नहीं देखा होगा, Video देख आप भी तारीफ करेंगे

इससे ज्यादा बड़ा घर तो आपने सपने में भी नहीं देखा होगा, Video देख आप भी तारीफ करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 10, 2025 11:40 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 11:40 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक घर का वीडियो वारल हो रहा है और आप जब उस घर को देखेंगे तो आपका दिमाग घूम जाएगा और आप यही पूछेंगे कि किसने बनवाया है इतना बड़ा घर।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ROHIT__PATEL__63542069_

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है जिसमें कैमरा भी कमाल का मिलता है। अब जब लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन है तो लोग उसका इस्तेमाल भी तो करेंगे ही और इसी कारण लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर ध्यान खींचने लायक दिखता है तो वो तुरंत ही उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचा देते हैं। अब अगर वो वीडियो इंटरनेट पर बैठी जनता का भी ध्यान खींच लेता है तो फिर वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बहुत ही अतरंगी घर दिख रहा है। तंज कसते हुए कहा जा सकता है कि इतना बड़ा घर किसने बनवाया है। वीडियो में दिख रहा घर बस उतना ही चौड़ा है जितनी एक आम घर की सीढ़ियां होती हैं और इस घर की सीढ़ियां भी उतनी ही है। अब चलो घर जैसा बना, वैसा बना मगर इसमें पांच दुकानें भी खुली हुई हैं। वीडियो बनाने वाला बंदा बोलता है कि 3 फीट के करीब यह घर है और दुकान कितनी खुली है। वो बताता है कि यह घर कटरा में है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rohit__patel__63542069_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दुकान का किराया क्या है। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। तीसरे यूजर ने लिखा- नीचे पान की दुकान, ऊपर गोरी का मकान। एक और यूजर ने लिखा- बहुत खूब तो वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल के आगे तो लैला भी पानी कम है, डांस के Video ने जीता लोगों का दिल

इस बंदे से जिस-जिस ने मांगे पैसे उन सभी के उड़े होश, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।