1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी का ये वाला वर्जन नहीं देखा होगा आपने, शख्स का जुगाड़ देख हिल जाएगा आपका दिमाग, देखें Video

स्कूटी का ये वाला वर्जन नहीं देखा होगा आपने, शख्स का जुगाड़ देख हिल जाएगा आपका दिमाग, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 04, 2024 04:35 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 05:37 pm IST

एक आदमी ने अपने जुगाड़ वाले दिमाग को चलाकर स्कूटी में ऐसा बदलाव किया जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर आसानी से यकीन नहीं होगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखे होंगे। कुछ लोगों के जुगाड़ ने तो आपके दिमाग को हिलाकर रख दिया होगा। कोई घर में अपने जुगाड़ से कूलर बना लेता है तो कोई पुराने स्कूटर का इस्तेमाल एक लिफ्ट के इंजन के रूप में करता है। इसी तरह लोग अलग-अलग जुगाड़ करते रहते हैं और फिर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होता है। अभी भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके होश उड़ा देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक सड़क और शोरूम में अलग-अलग प्रकार की स्कूटी देखी होगी। हर स्कूटी का डिजाइन अलग होगा मगर उनके पार्ट्स एक ही तरह से लगाए गए होंगे। लेकिन एक शख्स ने अपने जुगाड़ वाले दिमाग को दौड़ाकर उसमें भी बदलाव कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स स्कूटी को चला रहा है मगर उसे देखकर लगता है कि स्कूटी पीछे की तरफ चल रही है। दरअसल उसने आगे वाले हैंडल को पीछे की तरफ लगा दिया है और पीछे वाली सीट आगे कर दी। इसके बाद सीट में एक दूसरा हैंडल फिट किया है ताकि वो स्कूटी चला सके। इतना ही नहीं उसने हेलमेट भी जुगाड़ वाला ही पहना है जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था उसपर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नई स्कूटी मार्केट में आई है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर अभी वायरल जरूर हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

शादी से पहले ही समस्या आ गई! पोस्टर पर लिखा था दुल्हन का नाम, पढ़कर लोग ले रहे मजे

मैगी की वैरायटी देख पूरी तरह से घूम जाएगा आपका सिर, वायरल तस्वीर देखा तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।