सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कभी भी इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर कई सारे वीडियो आप देखते होंगे। सोशल मीडिया पर कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने हुए लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। कभी ड्रामा और अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं तो कई बार बच्चों के प्यारे डांस के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा ड्रिल मशीन से बाइक की एक्सीलेटर में छेद कर रहा है। उसमें पूरी तरह से छेद करने के बाद वो कुछ ऐसा करता है जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर सकता है। दरअसल वो उस बाइक के एक्सीलेटर के छेद में एक ताला लगा देता है और ताले को लॉक कर देता है। इतना करने के बाद वो दिखाता है कि एक्सीलेटर पूरी तरह से लॉक हो गया है। अब इससे बाइक में कितना फर्क पड़ेगा, यह तो नहीं पता मगर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @i_am_Aawez नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद लिखा- जुगाड़ में हमें कोई टक्कर दे ही नहीं सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है, बस दिशा थोड़ी अलग है। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- ससुराल के माल पर ताला भाई साहब।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हीरोपंती करने के चक्कर में कर दी 'आ बैल मुझे मार वाली हरकत', देखें वीडियो; नहीं थमेगी हंसी
सीमा भाभी Is Back: लंबे समय के बाद एक नया Video आया सामने, देखें इसमें क्या है