1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यही तो सच्ची दोस्ती होती है! लड़कों का यह Video देख हंसने लगेंगे आप, लोगों ने भी किया रिएक्ट

यही तो सच्ची दोस्ती होती है! लड़कों का यह Video देख हंसने लगेंगे आप, लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 18, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 04:52 pm IST

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वहीं वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत अलग है। यहां कब आपके सामने कैसा वीडियो या फिर कैसा पोस्ट आ जाएगा, आपको खुद नहीं पता होता है। हर स्क्रोल के बाद लोगों के सामने कुछ अलग ही आता है और कभी-कभी तो इतने मजेदार वीडियो आ जाते हैं कि उन्हें देखते ही लोगों को हंसी आने लगती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो निश्चित तौर पर आपको अपने उस दोस्त की याद जरूर आएगी जिसने कभी न कभी आपको परेशानी में डाला होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दो दोस्त एक जगह पर फंसे हुए हैं। वो जहां फंसे हुए हैं उसे आप एक गड्ढा ही मान लीजिए। वहां से निकलने के लिए एक लड़का छलांग लगाता है और थोड़ी मेहनत करके किसी तरह बाहर निकलता है। मगर उसका दोस्त अभी भी वहीं फंसा हुआ होता है। खुद बाहर निकलने के बाद वो अपने दोस्त को खींचने के लिए हाथ बढ़ाता है। दोस्त उछलकर उसका हाथ पकड़ता है मगर वह तो बाहर नहीं निकल पाता है, उल्टा बाहर गया हुआ दोस्त भी नीचे गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में इसे सच्ची दोस्ती लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यही तो सच्ची दोस्ती होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसको भी ले डूबा। तीसरे यूजर ने लिखा- यह है सच्ची दोस्ती। चौथे यूजर ने लिखा- भाई फैक्ट है यार, दोस्ती में ये सब चलता है यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- कभी कभी हो जाता है ऐसा।

ये भी पढ़ें-

इनकी छोटी-छोटी बचत देखकर हिल जाएगा आपका पूरा दिमाग, Video हो रहा है खूब वायरल

असली हैवी ड्राइवर तो अंकल निकले, स्कूटी चलाने का तरीका देख आपके उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।