1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आपने इस नजरिए से कभी नहीं देखा होगा जनरेशन गैप, फोटो देख हंसी आनी तय है

आपने इस नजरिए से कभी नहीं देखा होगा जनरेशन गैप, फोटो देख हंसी आनी तय है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 03, 2025 07:31 am IST,  Updated : Jan 03, 2025 07:31 am IST

एक फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली जिसे बहुत ही सही समय पर क्लिक किया गया है। फोटो के जरिए लोगों को एक अलग तरीके से जनरेशन गैप दिखाया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों भी अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता होगा जब कुछ अलग और अनोखा देखने को न मिले। अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपका भी अकाउंट है और समय मिलने पर आप भी सोशल मीडिया साइट्स पर जाते हैं तो फिर आप हर दिन वायरल होने वाले मजेदार वीडियो और फोटो तो देखते ही होंगे। कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार तस्वीर वायरल होती है। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और फोटो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

फोटो हो रही है वायरल

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें कुछ लोग बेंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो का पूरा फोकस दो लोगों पर है जो अलग-अलग जनरेशन के हैं। एक अंकल बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वजन ज्यादा होने और पेट बाहर निकलने के कारण शर्ट का बटन खुल गया है और उनका पेट नजर आ रहा है। वहीं पीछे एक लड़की बैठी हुई है जिसने आज के समय के मुताबिक कपड़े पहने है। उसकी रिप्ड जींस पहनी हुई है जिससे उसका घुटना नजर आ रहा है। एक शख्स की मजबूरी है तो दूसरे का फैशन है। इसी कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pikkaa_chuu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'जनरेशन गैप' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक फैशन है और एक प्रॉब्लम है। दूसरे यूजर ने लिखा- समय समय की बात है, आगे और भी गैप आएगी। तीसरे यूजर ने लिखा- मगर शरीर दिखाना कॉमन है। चौथे यूजर ने लिखा- काफी ज्यादा सच है इसमें। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत बड़ा गैप है ये तो।

ये भी पढ़ें-

आपके टूथपेस्ट में नमक है! ऑनलाइन क्लास में लड़की ने पूछा सवाल, फिर जो हुआ आप Video में देखिए

चालान कटने से बचाने के लिए शख्स ने भिड़ाया जुगाड़, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।