1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Geometry box का ऐसा इस्तेमाल शायद ही कभी देखा होगा आपने, Video आप सभी को कर देगा दंग

Geometry box का ऐसा इस्तेमाल शायद ही कभी देखा होगा आपने, Video आप सभी को कर देगा दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 25, 2024 10:42 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 10:46 pm IST

क्लास में फोन भी चलाने के लिए बच्चे ने ऐसा तरीका अपनाया जो आप सभी को हैरान कर देगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
ज्योमेट्री बॉक्स के अंदर बच्चे ने फिट किया फोन Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश के हर इलाके में जुगाड़ करने वाले मिल जाएंगे। आप बस उन्हें एक समस्या बताइए और थोड़ा सा समय दे दीजिए, इसके बाद वो ऐसा तरीका या जुगाड़ खोज कर लाएंगे जिसे देखकर या सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। और इस बात का सबसे अच्छा सबूत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स पर ही जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं। कभी देसी वाशिंग मशीन का वीडियो देखने को मिलता है तो कभी जुगाड़ वाला वाशिंग मशीन देखने को मिलता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को पता है कि कई स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों को फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसके पीछे का कारण यह है कि फोन के कारण बच्चे पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे। मगर इसी बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो देखने को मिला। वायरल वीडियो में एक बच्चा क्लास में फोन चलाते हुए नजर आ रहा है। और उसने ऐसा तरीका अपनाया कि टीचर भी उसे पकड़ नहीं पाएंगे। दरअसल बच्चे ने फोन को ज्योमेट्री बॉक्स के अंदर फिट कर लिया और उसके अंदर रखे हुए ही चला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर last.opinions नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 14 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर है, भाई साहब ये होती है हैकिंग। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारी ट्रिक लीक हो गई। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं ये सब कर चुका हूं तीन साल पहले ही। वहीं एक यूजर ने लिखा- कैमरा मैन का फोन नहीं दिखता क्या?

ये भी पढ़ें-

हे भगवान ये क्या देख लिया! लड़के का लुक देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, Video हुआ वायरल

मार्केट में ये कौन सा स्टाइल आ गया? शख्स के कपड़े देखकर आपको आ जाएगी शर्म, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।