Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे ज्यादा स्मार्ट चोरी आज तक नहीं देखी होगी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

इससे ज्यादा स्मार्ट चोरी आज तक नहीं देखी होगी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Written By: Adarsh Pandey Published : Mar 03, 2025 04:34 pm IST, Updated : Mar 03, 2025 04:34 pm IST

एक छोटो लड़के ने अपने ही घर में अपने बड़े भाई या फिर पापा के साथ ऐसा खेल खेला कि वो भी देखते ही रह गए। आप जब वायरल वीडियो देखेंगे तो आप भी उस लड़के की तारीफ करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल जाएगा। कुछ लोग ही ऐसे होंगे जिन्हें सोशल मीडिया चलाना पसंद नहीं होगा वरना आज के समय में तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। कोई रील बनाता है तो कोई अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर जाकर मनोरंजन ढूंढता है। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे और अगर जवाब हां में है तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम तरह के पोस्ट आते ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे पोस्ट भी दिख जाते हैं जो बहुत अलग होते हैं और वो अच्छे भी लगते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी स्टूल पर बैठा हुआ है और शायद टीवी देख रहा है। उसके हाथ में एक प्लेट है जिसमें खाने की कोई चीज है। वो आराम से खा रहा है और तभी एक लड़का उधर एंट्री करता है। उसके हाथ में एक झाड़ू है जिसे ऊपर की तरफ करते हुए वो खुद भी छत की तरफ देखते हुए आ रहा है। अब उसे देख उस आदमी का ध्यान भटकता है और वो भी ऊपर देखने लगता है। इतने में बच्चा उसकी प्लेट से खाने वाली चीज गायब करके वहां से निकल जाता है। उसके जाने के बाद उस आदमी को पता चलता है कि उसकी प्लेट से खाने की चीज चोरी हो गई है और वो हैरान नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'क्रिमिनल जैसे स्मूथ' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैमरा मैन भी क्रिमिनल है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत स्मूथ था। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा भाईचारा सेहत के साथ पैसे के लिए भी नुकसानदायक है, आप खुद देखें वायरल Video

दीपक नाम के शख्स ने ठेले पर लिखवा दी गजब की लाइन, फोटो हो रही है वायरल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement